जम्मू-कश्मीर: बाल सुधार गृह से फरार तीन आरोपियों में एक गिरफ्तार

फरवरी में आरएसपुरा स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन आरोपियों में शामिल करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फरवरी में आरएसपुरा स्थित बाल सुधार गृह केंद्र से तीन आरोपी फरार हो गए थे। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा शामिल था। घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।

अब पुलिस ने करणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और फरारी के दौरान उसके संपर्कों तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और फरार हुए अन्य आरोपियों से संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Back to top button