जबरदस्ती घर में घुस युवक ने महिला के उतारा…फिर मार ली खुद को गोली

रोजाना बढ़ते जा रहे जुर्म ने लोगों के मन उथल-पुथल मचा दी है हर तरफ कोहराम का माहौल बना हुआ है. वही बटाला के सिंबल चौक के पास स्कूल को जाती गली में रविवार रात 8 बजे एक युवक जबरदस्ती घर में घुसा और महिला को गोली मार दी. इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

वहीं घायल महिला को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया है. महिला ब्यूटी पार्लर का काम करती है और पिछले चार महीने से मोहल्ला चंद्र नगर बटाला में किराए पर रह रही थी.
मिली जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि गोली चलने की आवाज से आस-पास के सभी लोग इकट्ठे हो गए. लोगों ने घर की छत पर जाकर देखा तो महिला घायल थी और युवक का शव लहू से लथपथ पड़ा था. सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. बीके सिंगला और थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुखतार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि युवक ने महिला को गोली क्यों मारी. डीएसपी बीके सिंगला ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि घायल महिला की पहचान पिंदर कौर के रूप में हुई है. हमलावर युवक की पहचान मेजर सिंह निवासी गांव महेश थाना घुमान के रूप में हुई है. मौके पर से 12 बोर का पिस्तौल भी बरामद हुआ है.पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है.





