जदयू नेता RCP सिंह ने दिया ये बड़ा बयान, नीतीश के नेतृत्व में ही NDA बिहार में विधानसभा का चुनाव

राजनीतिक महकमे में चल रही कयासबाजी पर जदयू नेता आरसीपी सिंह RCP singh ने विरोधियों को दो टूक कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है। NDA में कोई समस्या नहीं है, JDU एनडीए NDA  के साथ ही विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2020 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत है। हम साथ चुनाव लड़ेंगे और  हमारे बीच सीटों का समझौता भी हो जाएगा। बिहार का विकास ही हमारा एजेंडा है और हम इसी एजेंडे पर आगामी चुनाव लड़ेंगे।

पटना में चल रहे जदयू सदस्यता अभियान पर आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू में फर्जी सदस्य नहीँ बन रहे हैं।हम बूथ और पंचायत स्तर पर अपने सदस्य बना रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को मौका दिया जाएगा। पार्टी में सक्रिय युवाओं को चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा।

कश्मीर में धारा 370 लागू करने पर सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि अब देश में धारा 370 नहीं है, इसलिए हो-हल्ला ना करें लोग।

महागठबंधन से मांझी के अलग होने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन में भगदड़ मचना स्वाभाविक है। उसमें जो बेचैन हैं वे जाने क्या-क्या करेंगे? आरसीपी सिंह ने कहा किजदयू का अपना एजेंडा है, वे लोग अपना एजेंडा देखें।

Back to top button