छिलके निकालकर कभी ना खाएं फल, ये होंगे नुकसान

कई तरह के फल आते हैं और हर फल में कुछ ना कुछ खास होता है जो आपके शरीर के लिए और आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. सेब, अनार, केले जैसे फल आपको बहुत लाभ पहुंचाते हैं. आज हम आपको इन्हों फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बिना छिले ही खाते हैं. लेकिन कुछ लोग उनके भी छिलके निकाल देते हैं. लेकिन फल के छिलके आपको कितना फायदे पहुंचाते हैं ये आप नहीं जानते होंगे. छिलके निकालकर कभी ना खाएं फल, ये होंगे नुकसान

आपको बता दें, रंग बिरंगे फलों के छिलके खाने से आपके शरीर को फाइटोकैमिकल्‍स मिलेंगे, जो आपकी त्‍वचा को खूबसूरत, हड्डियों में मजबूती, आंखों की रौशनी बढाने में मददगार और हृदय के लिये अच्‍छे होते हैं. आपके शरीर को चमकदार त्‍वचा, झुर्रियों को खतम करने के लिये तथा फ्री रैडिकल्‍स से लड़ने के लिये एंटीऑक्‍सीडेंट की आवश्‍यकता होती है, जो फलों के छिलकों में पाये जाते हैं.

फलों के छिलकों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो कब्‍ज जैसी बीमारी से लड़ने में मददगार होती है. आपको सेब खाने चाहिये जो कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्‍लड शुगर को भी नियंत्रित करता है. अगर आपको वजन कम करना है तो अपने आहार में फलों का सेवन बढाएं क्‍योंकि इससे कैलोरी का इंटेक कम होता है.

Back to top button