छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने तैयार किया एप, चुनाव अधिकारियों को करेगा ट्रैक

नई दिल्ली। मतदान से पहले या इसके बाद ईवीएम के साथ छेड़छाड़ को लेकर आने वाली शिकायतों को दूर करने की दिशा में चुनाव आयोग के हाथ बड़ी सफलता लगी है। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जिसके जरिये चुनाव अधिकारियों को ट्रैक किया जाएगा और उससे छेड़छाड़ भी नहीं हो पाएगी। तमाम कोशिशों के बाद इस सफलत तक पहुँचा है छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग।
ये भी पढ़े:-सपा-बसपा के महागठबंधन का ममता बनर्जी ने किया स्वागत
इस साल होने वाले आम चुनाव से पहले राज्यों के चुनाव अधिकारियों की बैठक में इस एप को दिखाया गया है। बैठक में मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने इस एप की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मौजूद मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग देश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़े:-डेरामुखी को पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में मिला दोषी करार, सुनारिया जेल में ही सुनाई जाएगी सजा
ऐसी खबरें आती रही हैं कि मतदान से ठीक पहले चुनाव अधिकारी ईवीएम के साथ नेताओं के घरों या उनके होटल में ठहरते हैं। और उससे छेड़छाड़ होने की बात भी कही जाती है, जिसके चलते इस शिकायत को दूर करने और चुनाव प्रक्रिया भेदभाव रहित बनाने के लिए इस एप को तैयार किया गया है। अब मतदान से पहले या बाद में चुनाव अधिकारी की लोकेशन इस एप के जरिये ट्रैक की जा सकती है।





