चेहरे की खूबसूरती के लिए चिरोंजी है लाभकारी

चिरौंजी का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. इसे आप खाने में डालते हैं जिससे स्वाद और भी बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को भी खूबसूरत बना सकते हैं. इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर के साथ त्वचा के कई दोषों को दूर करने में काफी मददगार होते हैं. चिरौंजी से निकलने वाला तेल चेहरे के ल‍िए टॉन‍िक की तरह काम करता है. आज हम इसी के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं जिसे आप भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

हल्‍दी के साथ
चिरौंजी के दानों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. इसमें एक चुटकी हल्दी का पाउडर और मलाई मिलाएं. इसी मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अब चेहरे को धो लें. कुछ समय बाद आपका चेहरा चमकता हुआ दिखेगा.

गुलाब जल के साथ
चेहरे पर दानें और फुंसियां हैं तो चिरौंजी को पीसकर गुलाब जल में मिलाएं. चेहरे की फुंसियों पर इसे लगाएं. ऐसा उपाय नियमित एक महीने तक करने से फुंसियों कि समस्या दूर हो जाएगी. यह पेस्ट चेहरे पर फेशियल स्‍क्रब की तरह भी काम करता है.

ऐलोवेरा-चंदन पाउडर-चिरौंजी
चंदन के पाउडर में चिरौंजी और ऐलोवेरा का पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर लगाएं. इससे चेहरे पर जमा हुआ तेल छूटेगा. स्किन का रंग साफ होगा. त्वचा में फ्रेश ग्‍लो महसूस होगा.

बेसन के साथ
बेसन और दही को मिलाकर बने पेस्ट में चिरौंजी के दानों को पीसकर मिला लें. फिर इसे चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें. तीनों मिश्रण से तैयार यह पेस्ट चेहरे में स्‍क्रब की तरह सफाई करता है. चेहरे के टोन को दूर कर त्वचा में रंगत लाता है.

Back to top button