चीनी एप को लेकर यूपी एसटीएफ ने अपने कर्मचारियों को क्या आदेश दिया

चीनी एप को लेकर यूपी एसटीएफ ने अपने कर्मचारियों को क्या आदेश दिया
कर्मचारियों को टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और हेलो समेत 52 चाइनीज एप तुरंत हटाने का आदेश
जुबिली न्यूज डेस्क
चीनी सामान के बहिष्कार के बीच उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपने कर्मचारियों को आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक एसटीएफ के सभी कर्मचारी अपने और अपने परिजनों के मोबाइल से चीनी मोबाइल एप हटाएंगे।
एसटीएफ की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि समस्त अधिकारी और कर्मचारी को आदेश दिया जाता है कि वे अपने वह अपने परिजनों के मोबाइल फ़ोन से ये एंड्राइड एप तत्काल हटा दें। गृह मंत्रालय द्वारा इन एप को इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। यह सभी एप चाइनीज हैं। और इनके द्वारा आपके मोबाइल से आपका व्यक्तिगत एवं अन्य डेटा चुराए जाने की संभावना है।
सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ दिन पहले ही सरकार को एक लिस्ट भेजी थी। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम, टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, एक्सएंडर, शेयर इट और क्लीन मास्टर जैसे एप को खतरनाक बताया गया था। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से दिया गए प्रस्ताव का समर्थन नेशनल सिक्यॉरिटी काउंसिल सेक्रेटिएट ने भी किया था।
जूम के लिए पहले से ही जारी हुई थी एडवाइजरी
इस साल अप्रैल में गृह मंत्रालय ने जूम के इस्तेमाल को लेकर एक एडवाइजरी जारी की थी। मंत्रालय ने यह एडवाइजरी नेशनल साइबर सिक्यॉरिटी एजेंसी कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पॉन्स टीम इंडिया के प्रस्ताव पर जारी की थी। ।
रडार पर ये एप्स
TikTok, Vault-Hide, Vigo Video, Bigo Live, Weibo
WeChat, SHAREit, UC News, UC Browser
BeautyPlus, Xender, ClubFactory, Helo, LIKE
Kwai, ROMWE, SHEIN, NewsDog, Photo Wonder
APUS Browser, VivaVideo- QU Video Inc
Perfect Corp, CM Browser, Virus Cleaner (Hi Security Lab)
Mi Community, DU recorder, YouCam Makeup
Mi Store, x{® Security, DU Battery Saver, DU Browser
DU Cleaner, DU Privacy, Clean Master – Cheetah
CacheClear DU apps studio, Baidu Translate, Baidu Map
Wonder Camera, ES File E&plorer, QQ International
QQ Launcher, QQ Security Centre, QQ Player, QQ Music
QQ Mail, QQ NewsFeed, WeSync, SelfieCity, Clash of Kings
Mail Master, Mi Video call-Xiaomi, Parallel Space





