चीन के 47 और ऐप्‍स हुए भारत में बैन, सब पर डेटा चोरी करने का आरोप

नई दिल्‍ली। हाल ही में केंद्र सरकार के 59 चीनी ऐप्‍स पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद अब चीन को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने अब चीन के 47 अन्‍य ऐप्‍स पर भी बैन लगा दिया है। इन सभी ऐप्‍स पर भारतीय यूजर्स के डेटा की चोरी का आरोप लगा है।

यह बैन दूरसंचार एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से लगाया गया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि ये सभी ऐप्‍स गोपनीयता कानून का उल्‍लंघन कर रहे थे। वहीं अब तक इन 47 ऐप्‍स के नाम जारी नहीं किए गए हैं। आपको बता दें कि चीन के 59 ऐप्‍स को बैन करने के बाद भारत करीब तीन सौ ऐप्‍स पर और नजर बनाए हुए है।

खबरों के मुताबिक, भारत ने चीन के करीब 300 ऐप्‍स की एक लिस्‍ट बनाई है। इसको लेकर सरकार अब यह जांच करेगी कि यह चीनी एप्‍स कहीं राष्‍ट्रीय सुरक्षा और यूजर प्राइवेसी के नियमों का उल्‍लंघन तो नहीं कर रही हैं। इस मामले से जुड़े कुछ सूत्रों ने बताया कि सरकार ने चीपी एप्‍स की जांच कड़ी कर दी है और इस बात की संभावना है कि देश में और अधिक चीनी इंटरनेट कंपनियों को प्रतिबंधित किया जा सकता है।

Back to top button