चिदंबरम ने मोदी सरकार पर जीडीपी के आंकड़ों को लेकर साधा निशाना

यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम में मोदी सरकार के कार्यकाल में जीडीपी के आंकड़ों को लेकर तंज कसा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि चिदंबरम ने कहा है सरकार के वादे के अनुसार चार सालों में एक भी बार जीडीपी की दर ने डबल डिजिट को नहीं छुआ। वहीं चिदंबरम ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पहले से ज्यादा कंपनियां दिवालिया हुई हैं, पहले से कहीं ज्यादा प्रोजेक्ट अधर में लटके हुए हैं। वहीं पहले से ज्यादा अकाउंट्स एनपीए हुए हैं, बैंक कर्त देने में कतरा रहे हैं।चिदंबरम ने मोदी सरकार पर जीडीपी के आंकड़ों को लेकर साधा निशाना

यहां बता दें कि चिदंबरम ने आगे कहा कि सरकार ने डबल डिजिट ग्रोथ रेट का वादा किया था। लेकिन चार सालों में किसी भी समय सरकार इसे हासिल कर पाई। साथ ही आखिरी साल में भी यह हासिल नहीं होगी। वहीं बता दें कि चिदंबरम का यह बयान उन आंकड़ों के सामने आने के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि भारत की जीडीपी दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है। 

इसके साथ ही खबर के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6.3 फीसदी थी। यहां बता दें कि विकास दर का ताजा आंकड़ा पिछली तीन तिमाहियों में न्यूनतम है। वैसे, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर के आंकड़े भी अर्थव्यवस्था की बेहतर तस्वीर दिखा रहे हैं।

Back to top button