घर में ही बेसन के सेव…

सामग्री :

1 कप बेसन, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, 2 टे.स्पून गरम तेल, 1 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, पानी आवश्यकतानुसार।

विधि :

एक बड़े बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, हींग और 2 टे.स्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम गूंथ लें। अब इस मिश्रण को सेव बनाने वाली मशीन में भर लें।

कड़ाही में तेल गरम कर लें। गरम तेल में धीमी आंच पर मशीन दबाकर सेव को गरम तेल में छोड़े। दोनों तरफ से फ्राइ कर पेपर पर निकालकर ठंडा कर एयरटाइट कंटेनर में रख लें।

Back to top button