घर में रख ले ये 4 चीजे, आसानी से दूर हो जाएगी पैरों से आने वाली बदबू

क्या जूते उतारते ही अजीब सी बदबू आपके साथ दूसरे लोगों को भी कर देती है परेशान? तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि नॉर्मल सी लगने वाली ये समस्या बहुत सीरियस होती है। दरअसल पसीने की वजह से पैरों में पसीना होता है जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। पैरों से आने वाली बदबू की सबसे बड़ी वजह यही होते हैं। तो कैसे घर में नेचुरल तरीके से कर सकते हैं इस समस्या को दूर, जानेंगे यहां।

1. नींबू का रस
नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जिससे पैरों से आने वाली बदबू की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही किसी तरह के इंफेक्शन होने की संभावना भी कम हो जाती है।
कैसे करें इस्तेमाल
दो नींबू के रस को निचोड़ लें।
अब इसे दो कप गरम पानी में मिक्स करें।
इसमें 5-10 मिनट तक पैरों को डुबो कर रखें।
फिर साफ कपड़े से पोंछ कर अच्छी तरह सुखा लें।
यह भी पढ़ें: सर्दी में ये छोटी सी गलती ले सकती है आपकी जान, इन बातों का ना करें नजरअंदाज
2. नारियल तेल
नारियल तेल आपके पैरों को मुलायम रखता है साथ ही इसका एंटीमाइक्रोबायल तत्व बैक्टीरिया को दूर जो पैरों से आने वाली बदबू की सबसे बड़ी वजह होते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
नारियल तेल की कुछ बूंदे हथेलियों पर लें।
इससे तलवों की मसाज करें।
रातभर लगा रहने दें।
सुबह गुनगुने पानी से धो लें।
3. नमक वाला पानी
नमक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने के साथ-साथ पैरों से आने वाली बदबू से भी राहत दिलाते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
तीन कप गरम पानी में एक बड़ा चम्मच नमक मिलाएं।
नमक को पूरी तरह से घुल जाने दें।
अब इसे प्लास्टिक टब में डाल दें।
पैरों को इसमें 10-15 मिनट डुबाकर रखें।
कपड़े से पोंछकर सुखा लें।
4. एप्पल साइडर विनेगर
पैरों से आने वाली बदबूर को दूर करने के लिए आप विनेगर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल।
कैसे करें इस्तेमाल
दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक कप पानी में मिलाएं।
अब एक कॉटन बॉल को इसमें डुबोकर उन्हें पैरों की उंगलियों के बीच रखें।
तब तक जब तक कि वो सूख न जाए।
इसके अलावा आप विनेगर को पानी में मिलाकर उसमें भी पैरों को डुबोकर कुछ देर तक रखेंगे तो ये समस्या दूर हो जाएगी।





