घर में बिल्ली आकर लगे रोने तो समझ जाएं कि आपका कोई अपना होने वाला है दूर
अक्सर देखा जाता है कि बिल्ली को लेकर लोगों के मन में नकारात्मक बातें रहती हैं। इसके अलावा लोगों को यह भी कहते सुना जाता है कि कहीं जाने से पहले अगर बिल्ली रास्ता काट जाए यानि अगर आगे से गुज़र जाए तो जिस काम के लिए जा रहे होते हैं वो काम बन नहीं पाता। कहने का भाव यही है कि बिल्ली को लेकर हर एक के मन में नेगेटिव बातें ही रहती हैं। वास्तु के अनुसार इसे सही भी माना गया है। इसके मुताबिक पशु-पक्षियों की छठी इंद्री बहुत तेज़ होती है। एेसा कहा जाता है कि उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाअों का पहले से ही आभास हो जाता है। बिल्ली भी उनमें से एक है। तो आइए आज आपको बताते हैं कि बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ क्यों माना जाता है और इसके पीछे का असली कारण क्या है। 
राहु ग्रह की सवारी बिल्ली है। राहु ग्रह के कुंडली में बैठ जाने से चोट लगने का भय बना रहता है। जिस व्यक्ति पर राहु का साया होता है उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिल्ली रास्ता काट दे तो व्यक्ति को चोट लगने या नुक्सान होने की संभावना रहती है।
जब बिल्ली बाईं अोर से रास्ता काटते हुए दाईं अोर जाए तो वह अशुभ होता है। आपको बता दें इसके अतिरिक्त अन्य स्थितियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता।
बिल्ली का घर में आकर रोना किसी अनहोनी का संकेत होता है। यदि बिल्लियां आपस में लड़ें तो ये धन हानि या किसी से लड़ाई का संकेत माना जाता है।
बिल्ली सोए हुए व्यक्ति का सिर चाटना शुरु कर दे तो वह सरकारी मामले में फंस सकता है। इसके अतिरिक्त पैर को चाटे तो भविष्य में बीमार अौर ऊपर से कूद कर चली जाए तो तकलीफ सहनी पड़ती है।
बिल्ली घर में रखे दूध को चुपके से आकर पी जाए तो ये शुभ नहीं होता। इससे घर में रखे धन का नाश होता है।





