घर में बची इडली का कुछ इस तरह करे उपयोग

सबसे पहले बची हुई इडली को चौकोर शेप में काट लें और किनारे रख दें. अब एक पैन में तेल डाल कर गरम करें. फिर उसमें छौंकने वाली सभी सामग्रियां डाल दें और कुछ देर भुने.
घर में बची इडली का कुछ इस तरह करे उपयोग1 बड़ी – प्याज ( कटी हुई )
1 बड़ा – टमाटर ( कटा हुआ ) 
1/2 कप – कार्न ( उबला )
2 – हरी मिर्च ( कटी हुई ) 
1/२ चम्मच – अदरक
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पावडर – स्वादानुसार
1 चम्मच – सांभर मसाला 
1/2 – नींबू का रस 
कटी हरी धनिया – गार्निश करने के लिये 

छौंकने की सामग्री

3-4 सूखी – लाल मिर्च 
1/2 चम्मच – राई 
5-6 – कडी पत्ती 
1/2 – उरद दाल 
चुटकीभर – हींग 
1 चम्मच – तेल 

विधि

सबसे पहले बची हुई इडली को चौकोर शेप में काट लें और किनारे रख दें. अब एक पैन में तेल डाल कर गरम करें. फिर उसमें छौंकने वाली सभी सामग्रियां डाल दें और कुछ देर भुने. अब हरी मिर्च और अदरक मिलाएं और एक मिनट तक पकाएं. अब इसमें प्याज डाल कर भूरे रंग होने तक पकाये. फिर टमाटर डाल कर कुछ देर  पकाएं. 

अब इसमें उबले हुए कार्न और मसाले डालकर अच्छे से मिला लें. फिर इसमें इडली डालकर मिक्स करे. लास्ट में ऊपर से नींबू का रस डाल कर हरी धनिया से गार्निश करे और सर्व करें.

Back to top button