घर में जबरदस्ती घुसकर युवक ने किया लड़की संग रेप

अपराध के मामले सभी के लिए हैरानी का सबब बन चुके हैं और ऐसे में एक मामला जो हाल ही में प्रकाश में आया है वह बिजनौर का है. इस मामले में घर में युवती को अकेला देख युवक ने हवस का शिकार बना लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

खबरों के अनुसार धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी अपने घर पर खाना बना रही थी तभी गांव निवासी एक गैर सम्प्रदाय का युवक उसके घर में घुस गया और कपड़े से उसका मुंह दबाकर तमंचे के बल पर किशोरी का बलात्कार किया. वहीं इस दौरान किशोरी ने बचने की खूब कोशिश की लेकिन सभी कोशिशे नाकाम रहीं. वहीं काफी बचने के बाद किसी तरह किशोरी को मौका मिल ही गया और उसने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर सुनकर आरोपी युवक दबोच लिया.

वहीं उसके बाद सभी ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई की तथा पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में पहले तो पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी, लेकिन बाद में दवाब पड़ने पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा और आरोपी को जेल भेजना पड़ा. वैसे इस मामले को ऐसा पहला मामला नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इससे पहले कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जो हैरान करने वाले हैं रहे हैं और उन मामलों में भी कई बार पुलिस ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया था.

Back to top button