घर पर बनाये पापड़ की सब्जी

कितने लोगों के लिए : 5घर पर बनाये पापड़ की सब्जी

सामग्री :

पापड़– 4, अदरक–लहसुन पेस्ट– 2 टी स्पून, जीरा– 1 टीस्पून, हल्दी पाउडर– 1 टीस्पून, धनिया पाउडर– 1 टीस्पून, लाल मिर्च– 1 टीस्पून, हरी मिर्च– 1-2 बारीक कटी, दही– 2 कप फेंटा हुआ,नमक–स्वादानुसार, पानी-1 कप, धनिया पत्ती– गॉर्निशिंग के लिए

विधि :

तेल में पापड़ को फ्राई कर लें या फिर हल्की आंच पर भून लें।
कढ़ाई में घी गर्म कर जीरा डालें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
फिर इसमें धनिया, हल्दी, लाल मिर्च डालकर अच्छे से चलाएं। फिर इसमें दही और पानी डालकर उबाल आने तक पकाएं। अब पापड़ को टुकड़े कर इसमें डाल दें।
हरी धनिया से गॉर्निश कर रोटी के साथ सर्व करें।

Back to top button