घर पर बनाए शेजवान राइस

शेजवान राइस को शेजवान सॉस के साथ बनाया जाता है. इसमें ताजी हरी सब्जियां डाली जाती हैं जिससे इसका स्वाद मजेदार हो जाता है.

घर पर बनाए शेजवान राइस एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : चाइनीज़, इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 – 2
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • कैलोरी : 162
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    • 2 कप राइस
    • 5 कप पानी
    • 1/4 कप, पत्तागोभी कटी हुई
    • 1 बड़ी प्याज, कटी हुई
    • 2 बड़ा चम्मच फ्रेंच बींस, कटी हुई
    • 2 बड़ा चम्मच गाजर, बारीक कटी हुई
    • 2 बड़ा चम्मच हरी प्याज/स्प्रिंग अनियन
    • 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
    • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी लहसुन
    • 1/2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
    • 4 बड़ा चम्मच शेजवान सॉस
    • 1/2 छोटा चम्मच वाइट पेपर पाउडर
    • 1 छोटा चम्मच विनेगर
    • चुटकीभर खाने वाला पीला कलर
    • 2 बड़ा चम्मच तेल
    • स्वादानुसार नमक

विधि

– सबसे पहले चावल में 2-3 कप पानी मिलाकर 20-30 मिनट तक भिगोकर रख दें.
– अक एक पैन में 5 कप पानी और थोड़ा सा नमक मिलाएं, फिर इसमें भिगोए हुए चावल डालकर 90 प्रतिशत तक उबालकर पका लें. 
– जब चावल उबल जाए तो इसका पानी निकाल कर इसे आधे घंटे के लिए फैलाकर रख दें.
– एक नॉन स्टिक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए मीडियम आंच पर रखें. 
– जब तेल गरम हो जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर चलाते हुए भूनें.
– 1 मिनट तक तेज आंच पर भूनने के बाद इसमें लहसुन, अदरक, गाजर, पत्तागोभी, स्वादानुसार नमक, वाइट पेपर पाउडर डालकर 3-4 मिनट तक तेज आंच पर भूनें. 
– अब इसमें शेजवान सॉस और बाकी बचे मसाले मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें.

– इसके बाद इसमें हरी प्याज, चावल, विनेगर और फूड कलर मिलाएं. इसे तेज आंच पर चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनें.
– अगर चावल सूखा लगे तो इसमें एक आधा चम्मच तेल डाल दें. 
– इंडो चाइनीज शेजवान राइस रेडी है. शेजवान सॉस के साथ सर्व करें.

Back to top button