गिरेगी साइकिल खिलेगा कमल, ये है बीजेपी का मास्टर प्लान
शिवपाल अपने सेकुलर मोर्चा को मजबूत करने के लिए लगातार सपा नेताओं को तोड़कर अपने मोर्चे में बड़ा पद देते जा रहे हैं। दरअसल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का साथ छोड़कर नेताओं का शिवपाल यादव के साथ जुड़ने का सिलसिला जारी है। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि शिवपाल ने दो दिन पहले जब अपने 30 जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की तो उसमें भी सपा नेताओं के नाम ही नजर आए। हाल ही में शिवपाल की तरफ से सेकुलर मोर्चा के जिन 30 जिला अध्यक्षों की नियुक्त की गए है। उसमें 8 जिलें पूर्वांचल के शामिल हैं। जौनपुर में प्रभानंद यादव, मिर्जापुर में श्यामा नारायण यादव इत्यादि हैं। जिसमें गिरेंद्र यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
सेकुलर मोर्चा ने अपने प्रवक्ताओं की लिस्ट में भी जिन चेहरों को शामिल किया है। वे सभी सपा में रह चुके हैं। इसके अलावा एक समय में सपा के मुख्य प्रवक्ता रहे मोहम्मद शाहिद भी पिछले दिनों शिवपाल यादव के साथ जुड़ गए हैं। शाहिद का शिवपाल के साथ जाना भी अखिलेश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब तक शिवपाल अपने साथ जिन नेताओं को सपा से लाकर जोड़ने में कामयाब रहे हैं, उनमें यादव और मुस्लिम चेहरे ज्यादा हैं। पारंपरिक तौर पर ये दोनों तबके सपा का मजबूत वोटबैंक माने जाते रहे हैं। शिवपाल ने जब से मोर्चे का गठन किया है, अखिलेश के इसी वोटबैंक में सेंधमारी की कोशिश कर रहे हैं।





