गले लगने का ये फायदा नही जानते होंगे आप

प्यार भरी जादू की झप्पी न केवल आपके रिश्तों में गर्माहट बढ़ाती है बल्कि सेहत से जुड़े भी इसके कई फायदे हैं। गले लगने का ये फायदा नही जानते होंगे आप

कार्नेज मेलन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि गले लगने से न केवल तनाव दूर होता है बल्कि संक्रमण का रिस्क भी कम होता है।

शोधकर्ता शेल्डन कोहेन की मानें तो तनाव के कारण प्रतिरोधी क्षमता कम होती है लेकिन गले लगने के दौरान यह घटता है जिससे प्रत‌िरोधी क्षमता बढ़ती है और संक्रमण का रिस्क घटता है।

शोध के दौरान 404 प्रतिभागियों का परीक्षण किया गया है और पाया गया कि इससे संक्रमण का रिस्क घटता है।

Back to top button