गले में खराश और इंफेक्शन, लहसुन चबाने से मिलेगा आराम…

गले में खराश का संबंध हमारे श्वसन तंत्र में किसी गड़बड़ी के कारण होता है। जब हमारे गले की अंदरूनी परत में इंफेक्शन हो जाता है तो गले में सूजन, खांसी और खरखराहट होने लगती है। यह सर्दी और जुकाम के कारण भी होता है। आयुर्वेदाचार्य डॉ सरोज पांडेय की मानें तो गले में खराश होने पर ठंडी चीजों से परहेज करें। तेल से बने पदार्थ खाने से बचें। खराश होने पर दवाइयां खाने की बजाए कुछ आसान और घरेलू उपायों के द्वारा हम गले की खराश को दूर कर सकते हैं।गले में खराश और इंफेक्शन, लहसुन चबाने से मिलेगा आराम...

नींबू पानी पिएं
गले की खराश को दूर करने के लिए नींबू पानी पीना काफी फायदेमंद है। इसके लिए नींबू पानी में एक चम्मच चीनी और चुटकीभर नमक मिलाएं। रोजाना इसके सेवन से गले की खराश से निजात मिलेगी।

लहसुन चबाएं
लहसुन बहुत ही गुणकारी होता है। किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में लहसुन अहम रोल निभा सकता है। लहसुन में ऐलीसिन नामक खास तत्व मौजूद होता है, जो इंफेक्शन पैदा करने वाले जीवाणुओं को मार देता है।

अनदेखा करने पर बढ़ सकती है परेशानी
मौसम बदलते ही गले में खराश होना आम बात है। सर्दी के मौसम में जुकाम और वायरल फीवर जैसी समस्या भी होने लगती हैं। लेकिन गले की खराश वायरस के कारण होती है। कई बार लोग इस साधारण बात समझकर अनदेखा कर देते हैं लेकिन ऐसा करने पर परेशानी बढ़ सकती है। लिहाजा गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए दवा या सिरप की बजाए इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं…

अनदेखा करने पर बढ़ सकती है परेशानी
अदरक में एंटिबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो गले के इंफेक्शन और दर्द में आराम पहुंचाता है। एक कप पानी में अदरक डाल कर उबालें। इसके बाद इसे हल्का गुनगुना करके दिन में दो से तीन बार पिएं। ऐसा करने से गले की खराश में काफी राहत मिलेगी।

अनदेखा करने पर बढ़ सकती है परेशानी
लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गले की खराश मिटाने के लिए मुंह में दोनों तरफ लहसुन की एक एक कली रखकर धीरे धीरे चूसते रहें। जैसे जैसे लहसुन का रस गले में जाएगा वैसे वैसे खराश में आराम मिलता रहेगा।

अनदेखा करने पर बढ़ सकती है परेशानी
जब गले में खराश होती है तो श्लेष्मा झिल्ली की कोशिकाओं में सूजन हो जाती है। नमक इस सूजन को कम करता है, जिससे राहत मिलती है। इसके अलावा लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च से बनी चाय भी फायदेमंद होती है।

अनदेखा करने पर बढ़ सकती है परेशानी
दालचीनी गले के दर्द को ठीक करती है। दालचीनी वाला दूध बनाने के लिए एक पैन में दूध गर्म करें, उसमें दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा डालें और गैस को बंद कर दें। फिर इसमें शहद मिला कर छान कर पिएं। गले की खराश और दर्द में आराम मिलेगा।

अनदेखा करने पर बढ़ सकती है परेशानी
याद रखें कि जब गले में तकलीफ हो तो ज्यादा मसालेदार भोजन नहीं खाना चाहिए। गले में खराश नियंत्रित करने के लिए ठंडे पानी और आइसक्रीम से परहेज करना होगा।

अनदेखा करने पर बढ़ सकती है परेशानी
नींबू भी गले में खराश से छुटकारा दिला सकता है। नींबू के स्लाइस पर नमक और काली मिर्च छिड़कें और फिर धीरे-धीरे नींबू चाटें। गर्म पानी के साथ नींबू के रस के मिश्रण से कुल्ला भी कर सकते हैं।

अनदेखा करने पर बढ़ सकती है परेशानी
शहद का जीवाणुरोधी गुण गले की खराश ठीक कर सकता हैं। गुनगुने पानी में एक या दो बड़े चम्मच शहद मिलाएं और इसे दिन में तीन से चार बार पिएं। अगर गले में खराश के साथ अच्छा महसूस नहीं हो रहा तो सोने से पहले 1 चम्मच शहद लें।

गरम पानी और नमक से गरारा
गले की खराश से कई बार हमारी सांस की झिल्लियों की कोशिकाओ में सूजन आ जाती है, जिस कारण गले में दर्द भी होने लगता है। गले की इस सूजन को कम करने में नमक काफी सहायक होता है। अगर आपको कभी भी गले में सूजन या दर्द की महसूस हो तो एक गिलास गरम पानी में नमक मिलाकर गरारा करें।

अदरक का इस्तेमाल
चाहे पेट की समस्या हो या गले की, अदरक इन समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर भूमिका निभाता है। अदरक में ऐंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की सूजन व दर्द को दूर करता है। इसलिए अदरक का सेवन किसी न किसी रूप में करकर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

मुलेठी चबाएं
मुलेठी को चबाने से गले की समस्याओ से राहत मिलती है। मौसम परिवर्तन के कारण गले में दर्द या खराश की समस्या से निजात के लिए मुलेठी का चूर्ण मुंह में रखकर चूसने से आपको काफी आराम मिलेगा।

लौंग खाएं
लौंग ऐंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। जब भी आपको गले की खराश महसूस हो, लौंग चबाएं,आपको फायदा मिलेगा।

Back to top button