गलत अंपायरिंग का शिकार हुए पार्थिव, अंपायर को कही ये बड़ी बात

टीम इंडिया के विकेटकीपर व बल्लेबाज व गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ईरानी ट्राफी मैच में गलत अंपायरिंग के शिकार हुए जिसके बाद वो अंपायर पर भड़क उठे। गलत अंपायरिंग के शिकार हुए पार्थिव पटेल ने पवेलियन लौटते हुए अंपायर को कहा ‘अंपायरिंग ही क्यों करते हो?’
फिल्ड अंपायर वीरेंदर शर्मा ने पार्थिव पटेल को गलत कैच आउट दे दिया था। टीवी रीप्ले में ये साफ देखा जा सकता था कि गेंद का पार्थिव पटेल के बल्ले से बिल्कुल संपर्क नहीं हुआ था। गेंद उनके पैड से टकराकर शार्ट लेग खड़े फील्डर के पास गयी थी। जिस पर अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था।
गलत अंपायरिंग से नाराज पार्थिव पटेल ने अपना गुस्सा मैदान पर दिखाया उन्होंने अंपायर को कहा ‘अंपायरिंग ही क्यों करते हो?’ उनकी ये हरकत स्टंप माइक में कैद हो गई। जिसके लिए पार्थिव पर जुर्माना भी लगाया गया। इस घटना के बाद पार्थिव ने अपने बुरे व्यव्हार के लिए माफ़ी भी मांगी।
बता दें कि साहा तथा शेष भारत के कप्तान चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 116) ने 300 से अधिक रनों की साझेदारी निभायी जो कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी भागीदारी है। उनकी इस पारी के बदौलत शेष भारत 379 रन का लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रहा।





