गर्मियों के मौसम में ढीले-ढाले आउटफिट्स पहने…

आजकल फैशन इंडस्ट्री भी मौसम की तरह है, जिसमें बदलाव के अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं। रोजाना कुछ फैशन में जुड़ता है तो कुछ बाहर होता है। इस समय लूज़ शर्ट और ड्रेसेज़ का ट्रेंड है। जानते है इसमें क्या है खास।

कंफर्टेबल फील करना चाहती हैं तो लूज़ जींस का पहनें। इस तरह की जींस को आप सफर के दौरान, डे आउटिंग, फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट का प्लान है तो वहां भी पहन सकती हैं। लूज जींस के साथ टॉप फिटिंग का पहनें जिससे आपका एक्सपेरिमेंट लोग नोटिस कर सकें।

# कुर्ते या लॉन्ग ड्रेस में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो लूज़ फिटिंग वाली ड्रेसेज़ का चुनाव करें।

# आजकल मोनोक्रॉमेटिक फैशन का दौर है। सेम प्रिंट के ढीले-ढाले क्यूलॉट्स अच्छे लगेंगे।

# फॉर्मल लुक के लिए लूज़ डेनिम लॉन्ग शर्ट पहनें। ओपन हेयर रखें और रेड लिपस्टिक लगाएं। इससे आप बोल्ड और ब्यूटीफुल नज़र आएंगी।

# अगर आपको शॉर्ट ड्रेस पसंद हैं तो कुछ इस तरह की ड्रेस व्हाइट फुटवेयर के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये आपको खूबसूरत लुक देने के साथ ही पहनने में भी कंफर्टेबल रहेंगी।

Back to top button