गरीब बिटिया की शादी मे एलजेए ने दी फ्रीज, इसके पहले दे चुके व्हील चेयर

लखनऊ। मकरसंक्राति के दिन कन्याओं को दान किए जाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आज गरीब परिवार की एक कन्या को उसके विवाह के अवसर पर एलजेए की ओर से फ्रिज भेंट किया है।एलजेए के सभी सदस्यों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
छितवापुर निवासी गीता वर्मा जो घरों मे चौका बर्तन कर अपना व अपनी दो बेटियों का जीवनयापन कर रही है,उसकी गरीबी उसकी सयानी बिटिया खुशी उर्फ रिंकी की शादी मे बाधा बन रही थी इस बात का जब लोगों को पता चला तो कई लोग उसकी मदद को आगे आये इस दौरान एलजेए ने भी उसकी मदद करने की सोची और अपने संगठन की तरफ से गरीब कन्या को फ्रिज भेंट किया।
ये भी पढ़े :-मायावती के जन्मदिन पर खुलेआम हुई हर्ष फायरिंग, बांटी जा रही मिठाइयां
अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के साथ एलजेए सदस्य डा0 वन्दना अवस्थी, रूपेंद्र उपाध्याय, संजय पांडेय, विजय आनंद वर्मा, अजय गुप्ता , अभिषेक रंजन, संजय चतुर्वेदी, अर्जुन दिर्वेदी, रवि शर्मा, प्रमोद तिवारी, दिलीप पांडेय,पायल मिश्रा, राजेश वर्मा, देवी प्रसाद तिवारी, रंजीत सिंह, प्रवीण सिंह, दिनेश रावत, रोहित सिंह व रोहित वाजपेई, विनय जोशी, रवि उपाध्याय, राशिद सिद्दीकी, व मोहम्मद उजैर ने सहयोग किया ।
ये भी पढ़े :-भदोही स्कूल वैन में झुलसे बच्चो के लिए सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान 
लखनऊ जर्नलिस्टस् एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने कहा कि भविष्य मे भी एलजेए इस तरह के कार्यक्रम करता रहेगा। उन्होने अपने सभी एलजेए के साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी टीम मे ऐसे बड़े दिल वाले साथी पत्रकार है जो हर मौके पर एक दूसरे के साथ खड़े रहते है। उन्होने कहा कि वैसे एलजेए का मकसद पत्रकारों की मदद करना था लेकिन समाज की भी कुछ जिम्मेदारी हम सब पर है इस लिए कभी जरूरत मंद को व्हील चेयर तो कुष्ठ रोगियो को फल व मिठाई और अब गरीब बिटिया की शादी मे उसको फ्रिज देकर एलजेए अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

Back to top button