गरम दूध में मलाई कम होने पर उठा लिया ये बड़ा कदम, सुनकर नहीं होगा यकीन…

हाल ही में एक अपराध के मामले ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. जी दरअसल यह मामला सिडकुल थाने के रावली महदूद गांव से सामने आया है. इस मामले में गरम दूध में मलाई कम होने के बाद हुए विवाद के बाद दो लोगों ने दूध व्यापारी और उसके बेटे पर तमंचे से गोलियां बरसा दी है. जी हाँ, इस मामले में दूध व्यापारी के कमर में छर्रे लगे जबकि उसके बेटे के गर्दन में गोली धंस गई.
वहीं घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए जिनकी खोज में पुलिस जुट गई है. अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के सर्च अभियान के बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल सका और इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं.
3 साल की बच्ची को दरिंदे ने पहले बनाया अपनी हैवानियत का शिकार, फिर किया हैरान कर देने वाला काम…
इस मामले में घटना सिडकुल से सटे गांव रावली महदूद में बीते बृहस्पतिवार देर रात करीब दस बजे के आसपास घटी है और गांव रावली महदूद निवासी अय्यूब की गांव में ही रिया नाम से दूध की दुकान है. वहीं बीते बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे उस्मान के साथ दुकान पर मौजूद थे तब यह हादसा हो गया.





