गरम-गरम ‘स्प्राउट वाले पराठे’ खाएं और उंगलियां चाटते रह जाएं

सर्दियों के मौसम में गरम-गरम पराठे खाना भले किसी पसंद नहीं आएगा। खासतौर पर जब वह पराठे स्टफ्ड या फिर अलग तरह से बनाए गए हों। ऐसे में आलू, प्याज, गोभी, मटर और पनीर के पराठे तो आपने खूब खाए होंगे मगर, आज हम आपको एक स्पेशल तरह के पराठे बनाना सिखाएंगे जो खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। हम आपको आज स्प्राउट वाले पराठे बनाना सिखाएंगे। इन्हें बनाना बेहद आसान काम है। तो चलिए जानते हैं स्प्राउट वाले पराठे बनाने की आसान विधि क्या है।

अगर आपको स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना है तो आपको एक बार ‘स्प्राउट वाले पराठे’ घर पर जरूर बनाने चाहिए।
अगर आप मिक्स्ड स्प्राउट पराठा बनाने जा रही हैं तो सबसे पहले तो आपको रातभर के लिए काला चना, मूंग दाल और छोला पानी में भिगो कर रखना होगा।
अगली सुबह इन सभी को पानी से निकल कर साफ पानी से धोएं और फिर ग्राइंडर से पीस लें। आप इसी के साथ ग्राइंडर में लहसुन, प्याज, मिर्च और करी पत्ता भी डाल सकती हैं।
अब आप एक बर्तन में आटा लें और उसमें हींग, तेल, हल्दी, गरम मसाला, स्प्राउट्स का पेस्ट और नमक डालें। इसे अच्छी तरह से गूंथ लें।
ध्यान रखें कि आपको यह आटा थोड़ा नरम ही गूथना है। इसके बाद आप आटे से छोटी लोई बना लें।
पराठे को जैसे बेलती हैं वैसे ही बेलें और गरम तवे पर सेकें। ध्यान रखें कि आपको पराठा धीमी आंच पर ही सेकना है।पराठा सेकते वक्त तेल अपनी इच्छा के अनुसार ही इस्तेमाल करें। इस पराठे को गरम-गरम चटनी के साथ परोसें।





