गणतंत्र दिवस पर बदला रहेगा राजधानी का यातायात, कल से बंद रहेगा हज़रतगंज का यातायात

लखनऊ। गणतंत्र दिवस की परेड के अवसर पर 26 जनवरी को राजस्थानी का यातायात बदला रहेगा। जो सुबह 9:00 बजे से पेट की समाप्ति तक लागू रहेगा इस दौरान शहर में आने वाले सभी रास्तों पर देवरिया लगाया गया है अगर जरूरत समझें तभी 26 जनवरी को बाहर निकले इस दौरान पूरे शहर में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पडेगा।
एएसपी यातायात रवि शंकर निम ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को परेड निकाली जाएगी जो बाल संग्रहालय चारबाग से प्रातः 09.30 बजे प्रारम्भ होकर केकेसी तिराहा, पीसीएफ बील्डिंग के सामने से छितवापुर चौकी , विकासदीप, महाराण प्रताप चौराहा, वार्लिगटन (हुसैनगंज) चौराहा, बापू भवन (रायल होटल) होते हुए विधान सभा के सामने से गुजरते हुए हजरतगंज चौराहा से बाये अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, बाल्मीकी तिराहा से बाये तरफ होकर डीएम आवास के सामने से, डीएम आवास पेट्रोल पम्प के किनारे से मेट्रो पुल नीचे से के0डी0सिह बाबू स्टेडियम तिराहे से दाहिने से होते हुए एसबीआई तिराहे के बाये स्टेडियम के गेट नंबर 06 से प्रवेश कर समाप्त होगी। जिस के बाद गेट नंबर 5 से बच्चे बाहर निकल कर बसों में बैठेगें तथा आर्मी के टैक वाहन, व झाकिया इसी मार्ग से आगे बढकर मोतीमहल तिराहे से दाहिने चिरैयाझील, सिकन्दरबाग, सप्रूमार्ग तिराहा, हजरतगंज चौराहा, डीएसओ, बन्दरियाबाग, लालबत्ती चौराहा होकर वापस जायेगें। परेड के चलने से पहले परेड का रूट पूर्ण रूप से सुरक्षित कर दिया जायेगा तथा इन पर किसी प्रकार के यातायात का संचालन नही होगा। परेड का रूट बन्द हो जाने के पश्चात् सामान्य यातायात का संचालन किया जायेगा।परैड के दौरान प्रातः काल 8 बजे से चारबाग रेलवे स्टेडियम के आस-पास का क्षेत्र यातायात के लिये पूर्ण रूप से बन्द कर दिया जायेगा, ताकि इस स्थान पर परेड खड़ी हो सके। आलमबाग, मवैया की ओर से चारबाग जाने वाले यातायात लाटुश रोड गुप्ता तिराहा से रविन्दालय की ओर नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात चारबाग लाटूश रोड गुप्ता तिराहे सेे बॉंये कैसरबाग या रविन्द्रालय दाहिने यू-टर्न कर मवैया, आलमबाग होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा। बॉसमण्डी चौराहे से गुरू गोविन्द सिंह चौराहा ओर यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग या नत्था तिराहा, मवैया, आलमबाग होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा।
ये भी पढे :-चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कही ये बात
मोहन होटल तिराहे से के0के0सी0 एपीसेन रोड तिराहे की ओर यातायात नही आ सकेगा बल्कि यह यातायात बॉसमण्डी, रविन्द्रालय तिराहा से दाहिने यू-टर्न कर नत्था, मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। के0के0सी0 तिराहा से चारबाग रविन्द्रालय एवं राणा प्रताप चौराहा की ओर यातायात नही जा सकेगा,बल्कि यह यातायात लोको चौराहा, कॅुवर जगदीश, लोको, सदर कैन्ट, एसएन ओबर ब्रिज, लालबत्ती, बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब, गॉधीसेतु होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। सदर एवं कुॅवर जगदीश चौराहा (बूचड़ी ग्राउन्ड), लोको चौराहा से के0के0सी, चारबाग की ओर जाने वाले यातायात लोको चौराहे से आगे नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लोको वर्क शाप, आलमबाग मवैया या सदर कैन्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। राणा प्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी, के0के0सी0, चारबाग की ओर यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बॉसमण्डी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात बॉसमण्डी या अशोक लाट कैसरबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेग । उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी की ओर एवं हुसैनगंज चौराहा की ओर जाने वाले-आने वाले यातायात को लालबहादुर शास्त्री तिराहे की ओर नहीं जाने दिया जायेगा। यह यातायात लालबत्ती या उदयगंज तिराहे से सदर ओवर व्रिज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें। केवल कार पास वाले वाहनों को सचिवालय के पीछे सड़क के प्रवेश द्वार से सचिवालय के अन्दर आने की अनुमति होगी। सदर ओवर ब्रिज (कैन्ट क्षेत्र) से हुसैनगंज होते हुए कैसरबाग की ओर नहीं जा सकेगें।
ये भी पढे :-गुरुग्राम में हुआ बड़ा हादसा, 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर हुई खाक
यह यातायात कैन्ट, एसएन पेट्रोल पम्प, कटाईपुल, बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब, गॉंधी सेतु, संकल्प वाटिका चिरैयाझील, क्लार्क अवध, सीडीआरआई होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें। बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज की ओर आने वाले यातायात को बन्दरियाबाग से आगे नहीं जाने दिया जायेगा। यह यातायात सीधे गोल्फ क्लब, गॉंधी सेतु या लालबत्ती चौराहा से सदर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। केवल कार पास वाले वाहन बन्दरियाबाग से डीएसओ चौराहा होते हुये सिसेण्डी तिराहा की ओर जाकर विधान सभा गेट नं0-7 से अन्दर जा सकेेगें। कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा की ओर से आने वाला यातायात हुसैनगंज चौराहा/बापू भवन(रायल होटल) चौराहे की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात अमीनाबाद, गणेशगंज नाका, नत्था, आलमबाग या परिवर्तन चौक, क्लार्क अवध तिराहा, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। हुसैनगंज (वार्लिगटन) चौराहा से सिंचाई भवन, सदर की ओर एवं कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा की ओर आने वाले यातायात को निर्धारित समय के पश्चात् रोक दिया जायेगा। सदर की ओर से हुसैनगंज चौराहे की ओर से आने वाले यातायात को सिंचाई भवन तिराहा से दाहिने मोड़ दिया जायेगा, जो योजना भवन, लालबहादुर शास्त्री तिराहा, लालबत्ती, होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। रायल होटल चौराहा से सिसेण्डी एवं कन्धारी बाजार चौराहा के मध्य निर्धारित समय के पश्चात् यातायात प्रतिबन्धित रहेगा। सिसेण्डी की तरफ एवं कन्धारी बाजार/नूर मंजिल की तरफ से आने वाले यातायात को कुछ समय के लिए चौराहा से कुछ दूर पर रोक दिया जायेगा।
कल दोपहर से बंद हो जायगा हजरतगंज का यातायात हज़रतगंज चौराहा से रायल होटल चौराहा तक का मार्ग यातायात के लिए पूर्ण रुप से 25 जनवरी को दोपहर 2.00 से ही बन्द कर दिया जायेगा, ताकि बैठने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से विधानसभा के सामने पूर्ण किया जा सके।नावेल्टी (लालबाग) चौराहा से कैपिटल तिराहा के मध्य निर्धारित समय के पश्चात् यातायात प्रतिबन्धित रहेगा। केवल कार पास वाले वाहन ही नावेल्टी (लालबाग) चौराहा से जनपथ तक आ सकेगें तथा वहॉ पर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
हजरतगंज चौराहा से निर्धारित समय के पश्चात् कोई यातायात मेफेयर, सुभाष/ परिवर्तन चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इस यातायात को हजरतगंज चौराहा से अशोक मार्ग होते हुये मीराबाई मार्ग, सप्रू मार्ग तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा से संकल्पवाटिका तिराहा, चिरैयाझील तिराहा,मोतीमहल लान तिराहा से कृष्णा मेडिकल सेन्टर होते हुये क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। डी.एस.ओ. चौराहा से सिसेण्डी तिराहा के मध्य का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। यह प्रतिबन्धित समय 08.00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा। महानगर, निशातगंज की ओर से आने वाले यातायात सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज चौराहे की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात दैनिक जागरण, डालीबाग कालोनी, पीएनटी (बालू अडडा) तिराहा, गॉधी सेतु, जियामऊ, गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग, लालबत्ती, एसएनओबर ब्रिज कैन्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगे। गोमतीनगर, दैनिक जागरण से आने वाला यातायात सिकन्दरबाग से हजरतगंज की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात संकल्प वाटिका, लक्ष्मण मेला, बन्धारोड चिरैयाझील तिराहा से कृष्णा मेडिकल सेन्टर के सामने से क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
ये भी पढे :-प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मोदी और योगी ने दिये मेहमानों को ये खास तोहफे
गोल्फ क्लब चौराहा से यातायात हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पार्क रोड चौराहा से दाहिने मुड़कर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। पार्क चौराहा से कोई यातायात डीएसओ चौराहा एवं हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा। जनपथ के पीछे से कोई यातायात जनपथ मार्केट होकर हजरतगंज बाजार नहीं जा सकेगा। डनलप तिराहा एवं बैक आफ इण्डिया तिराहा होकर कोई यातायात अल्का तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात बैंक आफ इण्डिया तिराहा से लीला तिराहा होकर नवल किशोर रोड की ओर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। लालबाग चौराहा से किसी प्रकार के यातायात को मेफेयर तिराहा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि कैपर रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। कैपर रोड तिराहा से कोई यातायात बाल्मीकि तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैपर रोड तिराहा से हरिओम मन्दिर, निशात हास्पिटल, कैसरबाग अमेरिकन लाइब्रेरी, बारादरी, परिवर्तन चौक होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
नरही/दैनिक जागरण चौराहा से मीराबाई तिराहा से होकर हजरतगंज की ओर यातायात हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा। बल्कि यह यातायात को मीराबाई तिराहा से दाहिने सप्रू मार्ग तिराहा, सिकन्दरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। आई0टी0 चौराहा/कैसरबाग, चौक की ओर से आने वाला यातायात जो सुभाष चौराहा होकर हजरतगंज की ओर नही जा सकेगा, यह यातायात सुभाष चौराहा से परिवर्तन चौक होकर कैसरबाग अशोक लाट चौराहा या क्लार्क अवध तिराहे से ,कृष्णा मेडिकल सेन्टर, चिरैयाझील, लक्ष्मण मेला बन्धा रोड, सकल्प वाटिका, पीएनटी, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या सहारागंज, सिकन्दरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे से आई.टी. चौराहा एवं डालीगंज की ओर यातायात का संचालन चलता रहेगा।प्रेस क्लब तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात डीएम आवास, हिन्दी संस्थान हजरतगंज की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात परिवर्तन चौक, चाइना बाजार होकर अपने गंतब्य को जा सकेगा।चिरैयाझील एवं मोतीमहल लान तिराहा से कोई यातायात स्टेट बैंक मुख्य शाखा होकर हिन्दी संस्थान की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात चिरैयाझील तिराहा से मोतीमहल लान तिराहा से सीधा कृष्णा मेडिकल सेन्टर , क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा या लक्ष्मण मेला बन्धा, सकंल्प वाटिका सहारागंज सिकन्दरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। संकल्प वाटिका तिराहे से महानगर/निशातगंज की ओर से आने वाली रोडवेज/सिटीबसे सिकन्दरबाग, हजरतगंज चौराहे की ओर नही आ सकेगी, बल्कि यह बैकुण्ठ धाम तिराहा, पीएनटी, गॉधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब बन्दरिया बाग, लालबत्ती, कैन्ट होकर अपने गंतव्य जा सकेगी।
गोमतीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसे गाधी सेतु/पीएनटी तिराहे से सिकन्दरबाग, हजरतगंज की ओर नही आ सकेगी, बल्कि यह गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग लालबत्ती, कैन्ट होकर या संकल्प वाटिका लक्ष्मण मेला बन्धा रोड चिरैयाझील क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।चारबाग से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें नत्था तिराहे से चारबाग रविन्द्रालय, के0के0सी0 राणा प्रताप, हुसैनगंज, कैसरबाग, हजरतगंज की ओर नही आ सकेगी, बल्कि यह मवैया, आलमबाग, कुॅवर जगदीश, कैन्ट, लालबत्ती, बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब, गॉधीसेतू, सिकन्दरबाग या लक्ष्मण मेला बन्धा रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी ।कैसरबाग की ओर से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें रायल होटल, हुसैनगंज की ओर नही आ सकेगी, बल्कि यह क्लार्क अवध तिराहा, चिरैयाझील, लक्ष्मण मेला बन्धा रोड, संकल्प वाटिका, पीएनटी,गॉधीसेतु, बन्दरियाबाग, लालबत्ती,कैन्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।





