गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी को इन मार्गों पर जानें से बचें और इन मार्गों का करें प्रयोग….

26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के चलते ट्रैफिक पुलिस कुछ मार्गों को 25 जनवरी की शाम से बंद कर देगी। कुछ मार्गों को 26 जनवरी की सुबह सात बजे से परेड खत्म होने तक बंद रखा जाएगा। वहीं, मालवाहक वाहनों का 25 जनवरी की रात 11 बजे से दिल्ली की सीमाओं से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

इन मार्गों पर रोक
25 जनवरी शाम छह बजे से राजपथ, विजय चौक, इंडिया गेट रात 11 बजे से
रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड, देर रात 2 बजे से सी-हैक्सागन से इंडिया गेट तिलक मार्ग से परेड़ खत्म होने तक वाहनों पर रोक रहेगी। 26 जनवरी सुबह 10 बजे से बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग पर वाहनों पर रोक रहेगी।
इन मार्गों का प्रयोग करें
मथुरा रोड, आश्रम, सराए काले खां, अरबिंदो मार्ग, एम्स चौक, सुब्रमण्यम स्वामी मार्ग, राजेश पालयट मार्ग, सफदरजंग रोड, चंदनी राम अखाड़ा, माल रोड, आजाद पुर, रिंग रोड, शंकर रोड, वंदेमातरम रोड, बुलवर्ड रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर, डीबी गुप्ता रोड, पहाड़गंज ब्रिज, एसपी मुखर्जी मार्ग, छत्ता रेल
इन प्वॉइंटों तक बस चलेंगी
पार्क स्ट्रीट, अराम बार्ग रोड, कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय, प्रगति मैदान, मोरी गेट, कश्मीरी गेट सराए काले खां,
मेट्रो स्टेशन बंद
26 जनवरी सुबह 5 से 12 बजे तक तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग स्टेशन बंद रहेंगे
मालवाहक वाहन बंद
इसके अलावा 25 जनवरी को रात 11 बजे से परेड़ खत्म होने तक मालवाहक वाहनों का दिल्ली की सीमाओं से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। 26 जनवरी को सुबह 7 से परेड़ खत्म होने तक रिंग रोड पर मालवाहक वाहन बंद रहेंगे।
टैक्सी बंद
26 जनवरी सुबह सात बजे से परेड़ खत्म होने तक मदर टेरेसा क्रीसेंट मार्ग, बाबा खड्ग सिंह मार्ग, अशोक रोड, पटेल चौक, संसद मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, केजी मार्ग, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, भगवान दास रोड, मथुरा रोड, हुमांयु मार्ग, सरदार पटेल रोड पर टैक्सी या कैब के चलने पर रोक रहेगी।





