गड्ढा खोदने के दौरान हुआ ब्‍लास्‍ट, चार मजदूर घायल

पटना। राजधानी पटना के सिटी क्षेत्र के सुल्तानगंज इलाके में ब्लास्ट होने से चार मजदूर घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।गड्ढा खोदने के दौरान हुआ ब्‍लास्‍ट, चार मजदूर घायल

जानकारी के मुताबिक, गणेश सहनी, पिंकु सहनी, दिनेश सहनी और रवि सहनी मकान बनाने के लिए गड्ढ़ा खोद रहे थे। पिलर के लिए खुदाई के दौरान अचानक ब्‍लास्‍ट हुआ और सभी मजदूर घायल हो गये।

राहुल ने ली चुटकी- ‘डियर जेटली, पीएम मोदी के बयानों का मतलब कुछ और होता है’

घायलों में दो की आंखे बुरी तरह चाटिल हो गई। उन्‍हें पीएमसीएच के आई विभाग में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की सूचना उन्‍हें मिली है। वे इस घटना की जांच कर रहे हैं।

 
Back to top button