खोए की बर्फी बनाएं, घरवालों के चेहरे पर मुस्कान लाएं

सामग्री-खोए की बर्फी बनाएं, घरवालों के चेहरे पर मुस्कान लाएं

स्वीटेंड कंडेस्ड मिल्क (मिल्कमेड) – 180 ग्राम

खोया – 200 ग्राम

घी – ग्रीस करने के लिए

पिस्ता (छिले हुए और कटे हुए) – 6-8 पीस

बादाम (कटे हुए) – 6-8 पीस

इलायची पाउडर – 1 टी स्पून ​

विधि:

1. एक गर्म कढ़ाई में धीमी आंच पर 2 मिनिट तक खोया पकाएं.

2. जब यह धीरे-धीरे पिघले लगे तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाए।

3. अब इसमें अच्छे से इलायची पाउडर मिलाए।

4. गुठले ना बनें, इसके लिए इसे लगातार ​हिलाते रहें।

5. यह मिक्सचर धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा, साथ ही यह बहुत मुलाय भी हो जाएगा और कढ़ाई के किनारे छोड़ देगा।

6. इतने में आप एक प्लेट में घी लगाकर उसे ग्रीस यानी कि चिकना कर तैयार कर लें। साथ ही कढ़ाई का मिक्सचर इसी प्लेट में फैला दें।

7. अब इस मावे के मिक्सचर को अच्छे से समतल कर, इस पर पिस्ता और बादाम ​बुरके। 8. एक बार जब यह ठंडा हो जाए, तो इसके बराबार के टूकड़े काट लें।

Back to top button