खेत पर काम करने गई दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म को दिया गया अंजाम,चार में तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं के प्रति अपराध कम करने के बड़े जतन में लगी है, लेकिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर में खेत पर काम करने गई दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद मुंह खोलने पर भाई की हत्या की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि मामला छेड़छाड़ तथा धमकी देने का है। इस मामले के चार में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चौथे की तलाश जारी है।

मुजफ्फरनगर के शाहपुर चार लोगों पर खेत पर काम करने गई दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इन सभी ने बहनों को मुंह खोलने पर भाई की हत्या की धमकी भी दी है। इसके बाद यह लोग फरार हो गए।

बागपत जनपद निवासी एक व्यक्ति काफी दिनों से शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में रह रहा है। मंगलवार शाम उसकी 14 व 16 वर्षीय बेटियां एवं पत्नी खेत पर गन्ने की निराई करने गईं थीं। बहनें काम करते हुए दूसरे खेत की ओर चली गईं। आरोप है कि गांव के ही चार युवकों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में बहनें खेत में काम कर रही अपनी मां के पास पहुंचीं। घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीडि़ता परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचीं और इसकी तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर, विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म का मामला नहीं पाया गया। जांच में केवल छेड़छाड़ और बुरी नीयत से पीछा करना व धमकी देने का मामला प्रकाश में आया। जिसके बाद तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जावेद उर्फ जोगा पुत्र कमरुद्दीन तथा शादाब पुत्र आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शाकिल उर्फ आरिफ फरार है।

Back to top button