खुशखबरी: ड्राइविंग लाइसेंस या RC घर पर भूल गए तो नो टेंशन, चालान नहीं कटेगा आपका…

अगर आप ड्राइविंग कर रहे हैं और लाइसेंस समेत गाड़ी के तमाम दस्तावेज घर पर भूल गए तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब एक नई व्यवस्था आ गई है। आइए जानते हैं इस नई सुविधा के बारे में…
दरअसल हरियाणा में परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था करने जा रहा है। इसके तहत वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी समेत अन्य दस्तावेज को अब डिजी लॉकर में रखेंगे। चेकिंग व अन्य कामों के दौरान यदि जरूरत पड़ेगी तो ऑनलाइन ही इसे खोलकर उसे दिखा सकेंगे।
सरकार ने इस संदर्भ में सूबे की सभी इंर्फोसमेंट एजेंसियों को हिदायतें जारी कर दी गई है। इस व्यवस्था के बाद अब आपको डिजिलॉकर/एम डॉट परिवहन पर खाता खोलकर इसमें आप अपने वाहन के सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी रख सकते हैं।
डिजिलॉकर से आम जनता को दो फायदे होंगे, एक तो दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे दूसरा कभी भी, कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर इस लॉकर को खोलकर आप दस्तावेज संबंधित अधिकारी को दिखा सकते हैं। कुल मिलाकर अब गाड़ियों व जेबों में वाहन संबंधी कागजात रखकर चलने की अब कोई जरूरत नहीं।





