खुशखबरी : Facebook ने Facebook डेटिंग के लिए जोड़ा ये फीचर…

पिछले साल डेवेलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान Facebook ने Facebook Dating का ऐलान किया था. अब इसे कंपनी ने जारी कर दिया है. फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने इस नए फीचर के बारे में बताया है.फिलहाल Facebook Dating सर्विस अमेरिका में शुरू हो रहा है और इसके साथ 20 देशों में ये ऑप्शन मिलेगा. हालांकि इन देशों में इंडिया का नाम नहीं है. कंपनी ने अभी इस सर्विस के भारत लॉन्च के बारे में कुछ भी नहीं कहा है.

चूंकि ये साउथ इस्ट एशियन देशों में लॉन्च हो रहा है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है इसे भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.  आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Facebook Dating के साथ Secret Crush Feature भी आया है. इसके तहत फेसबुक यूजर्स सीक्रेट क्रश की लिस्ट बना सकेंगे. अगर ये क्रश लिस्ट कॉमन होगी तो ही दोनों यूजर्स को बताया जाएगा. वर्ना किसी को नहीं पता चलेगा आपने क्रश लिस्ट में किसे रखा है.

इस फीचर के तहत यूजर्स फेसबुक पर एक डेटिंग प्रोफाइल बना सकेंगे. हालांकि ये प्रोफाइल आपके फेसबुक फ्रेंड्स को नहीं दिखेगी. इसके तहत इंस्टग्राम को भी मर्ज किया गया है यानी इस्टा के फॉलोअर्स में से भी पार्टनर ढूंढ सकते हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट को फेसबुक डेटिंग प्रोफाइल पर यूज किया जा सकेगा. अपने बयान में Facebook ने कहा है कि आपको डेटिंग के लिए प्रेफेरेंस बेस्ड सजेशन मिलेंगे जिस तरह से आपने डेटिंग प्रोफाइल क्रिएट की है.

कंपनी के मुताबिक तब तक कोई दूसरा फेसबुक फ्रेंड आपका डेटिंग प्रोफाइल नहीं देख सकता है जब तक आपने सीक्रेट क्रश फीचर एनेबल नहीं किया है. सीक्रेट क्रश फीचर एनेबल करने के बाद अगर आपने लिस्ट में किसी को रखा है और उसी यूजर ने आपको भी अपनी सीक्रेट क्रश लिस्ट में रखा है तब ही आपको पता चलेगा.सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए फेसबुक ने कई सेफ्टी से जुड़े फीचर्स भी दिए हैं. शील्ड आइकॉन को यूज करके अपकमिंग डेट की जानकारी फैमिली मेंबर्स को भी दे सकते हैं और चाहें तो आप लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं.

Back to top button