खिलाड़ी ने अंपायर को कहा- सबसे मूर्ख और बदतर इंसान

खिलाड़ी ने अंपायर को कहा- सबसे मूर्ख और बदतर इंसानलंदन। सर्बिया के विक्टर ट्राइकी ने गुरुवार को विम्बल्डन के पुराने ताने की याद ताजा कर दी जब उन्होंने अंपायर को ‘मूर्ख’ और ‘दुनिया में सबसे बदतर’ कहा। सर्बिया के 25वें वरीय ट्राइकी को स्पेन के अल्बर्ट रामोस विनोलास के खिलाफ 3-6, 6-3, 6-3, 2-6, 6-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा और इस दौरान अंपायर डेमियानो टोरेला के एक अंक पर फैसला बदलने के कारण उन्हें मैच पॉइंट का सामना करना पड़ा।

स्पेन के रामोस की एक सर्विस को अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन बाद में फैसला ठीक करते हुए हुए इसे ऐस करार दिया। इससे ट्राइकी नाराज हो गए। वह अगले पॉइंट पर मैच हार गए।

दुनिया सबसे बदतर अंपायर हो

ट्राइकी ने अंपायर के फैसला बदलने के बाद कहा, ‘देखिए, सफेद हिस्से पर कुछ नहीं लगा है। कृपा करके एक बार तो देखिए। तुम दुनिया के सबसे बदतर अंपायर हो, तुम इतने बुरे हो।’

उन्होंने इसके बाद गेंद को कोर्ट से बाहर फेंक दिया। उनके बर्ताव के लिए उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का सामना करना पड़ रहा है। अगले पॉइंट पर मैच गंवाने के बाद ट्राइकी ने फिर कहा, ‘तुम्हें पता है तुमने क्या किया। तुम अब तक के सबसे बदतर हो, तुम मूर्ख हो।’

 

Back to top button