आपके खाने को और भी टेस्टी बना देंगे ये कमाल के कुकिंग टिप्स

अक्सर आपका वास्ता किचन में खाना बनाने से पड़ता है. इसी जल्दबाजी में खाना बनाने में कभी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है तो कभी सब्जी का रंग काला पड़ जाता है. यदि आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो ये कमाल के कुकिंग टिप्स आपको एक बार जरूर आजमाकर देख लेने चाहिए.आपके खाने को और भी टेस्टी बना देंगे ये कमाल के कुकिंग टिप्स

ये भी पढ़ें: अभी-अभी हुआ बड़ा खुलासा: पद्मावती पर थी अलाउद्दीन की बुरी नजर, पढ़िए उमा भारती का खुला खत

टिप्‍स

– हरी सब्जियां बनने के बाद उनका रंग बदल जाता है. ऐसे में सब्जी बनते वक्त एक-दो चुटकी चीनी डाल दें. इससे सब्जी का रंग नहीं बदलेगा बल्कि हरा ही रहेगा. 
– वहीं पोहे यदि टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इसका छौंक तैयार करते वक्त इसमें एक छोटा चम्मच चीनी डाल लें. पोहे का स्वाद बढ़ जाएगा. 
– सब्जी में नमक ज्यादा हो जाने टेंशन न लें. इसमें एक आलू काटकर डाल लें या फिर आटे की एक लोई डाल दें. आलू और आटा सब्जी से ज्यादा नमक सोख लेंगे.
– कुकर में दाल पकाने पर कई बार ज्यादा पानी डाल देने से यह सीटी के बाहर आ जाती है. ऐसे में कुकर में दाल डालने से पहले एक चम्मच तेल या घी इसमें डाल दें.

ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने आतंकी संगठनों का लिया सहारा: अरुण जेटली

– फूल गोभी की सब्जी बनाते वक्त इसमें 1-2 चम्मच दूध मिलाने से इसका रंग कभी नहीं बदलेगा.
– चावल अगर गीला हो गया है तो गर्म रहने पर ही कुकर या जिस बर्तन में चावल बनाए हैं, ढक्कन हटाकर उसके ऊपर कॉटन सूती कपड़ा रख दें और ढक दें. 5 से 10 मिनट बाद हटा लें. चावल का गीलापन काफी हद तक कम हो जाएगा.
Back to top button