‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पीकर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की

मुम्बई। मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर ईशा कोप्पीकर रविवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। ईशा को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Mumbai: Actor Isha Koppikar joins Bharatiya Janata Party (BJP) in the presence of Union Transport Minister Nitin Gadkari. #Maharashtra pic.twitter.com/XLETYOcppT
— ANI (@ANI) January 27, 2019
बताते चलें कि ईशा ने 1998 में तमिल फिल्म ‘काढ़ल कविताई’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
ये भी पढ़ें :-भारत रत्न पर रामदेव का बड़ा सवाल, बोले 70 साल में किसी सन्यासी को क्यूं नहीं मिला?
बता दें कि ईशा ने 2000 में फिल्म ‘फिजा’ से बॉलीवुड में कदम रखा। ईशा कोप्पीकर ‘डॉन’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘हम तुम’ जैसी चर्चित फिल्मों में भी भूमिका निभा चुकी हैं।





