खरबूजे का मिल्क शेक

सामग्री :
1 खरबूजा, 2 कप दूध, 4 चम्मच चीनी, 2 इलायची, 1 टे्र बर्फ
विधि :
-खरबूजे को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें।
-मिक्सर में खरबूजा और इलायची डाल कर चलायें।
-दूध और चीनी डालकर मिक्सर में अच्छी तरह मिक्स करें।
-बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।





