क्रिकेट को छोड़ इन खेलों की तरफ अपनी रूचि बढ़ा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर दूसरे खेलों में भी हाथ आजमाते देखा गया है. कभी वह फुटबॉल खेलते दिखाई पड़ते हैं तो कभी बैडमिंटन और कबड्ड़ी.  महेंद्र सिंह धोनी सभी खेलों को लेकर हमेशा उत्साही रहते हैं. अगला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ब्रेक का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. 37 वर्षीय धोनी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 टीम में नहीं चुना गया था. अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान नहीं हुआ है. 

ऑस्ट्रेलिया दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जब टी-20 में  महेंद्र सिंह धोनी को नहीं चुना गया था तो यह दलील दी गई थी कि धोनी खुद ऐसा चाहते हैं. भले ही टी-20 टीम से धोनी को बाहर कर दिया गया हो, लेकिन उनके फैन्स को उम्मीद है कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी जरुर खेलेंगे. ऐसा भी कहा जा रहा है कि शायद यहीं उनका फेयरवेल मैच भी हो.

भारत को 28 साल बाद दूसरा वर्ल्ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उन्होंने खुद दूसरे खेलों में व्यस्त किया हुआ है. फिलवक्त धोनी अपनी शहर रांची में टेनिस खेलने में व्यस्त हैं. धोनी ने बुधवार को डबल्स कैटेगरी के टेनिस टूर्नामेंट में भाग लिया. इसकी शुरुआत सोमवार को हुई और 30 नवंबर तक विभिन्न कैटेगरीज में चलेगा. इसमें महिला और पुरुषों के सिंगल्स और अंडर 16 कैटेगरी होंगी.

सोशल मीडिया पर टेनिस खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. यह कोई पहला मौका नहीं है, जब धोनी क्रिकेट से इतर किसी दूसरे खेल के मैदान पर नजर आए हैं. 

कुछ वक्त पहले कबड्डी के कोर्ट में भी महेंद्र सिंह धोनी नजर आए थे. रीति स्पोर्ट्स ने टि्वटर हैंडल पर धोनी की कई तस्वीर शेयर की गई थीं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया था- एमएस धोनी मुंबई में सेट पर. तस्वीरों में धोनी कबड्डी में हाथ आजमाते दिख रहे हैं. हालांकि, वह यहां खेलने के लिए नहीं उतरे थे. ये तस्वीरें एक प्रमोशनल शूट की हैं. उल्लेखनीय है कि पूर्व भारतीय कप्तान फिलहाल क्रिकेट से आराम परफॉर्म रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट ही नहीं, फुटबॉल का भी मास्टर माना जाता है. भारतीय फुटबॉल लीग ‘इंडियन सुपर लीग (ISL)’ में उनकी एक टीम ‘चेन्नैयन एफसी’ भी है. फ्रैंचाइजी के वह बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन के साथ कोऑनर हैं. धोनी को अक्सर सेलिब्रिटी और चैरिटी फुटबॉल मैच में खेलते हुए देखा जा सकता है.

अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ धोनी की फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से पहले फुटबॉल टीम में गोलकीपर हुआ करते थे.

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. हाल ही में वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले धोनी दूसरे खेलों में गहरी रुचि रखते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में खत्म हुई टी-20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में उन्हें टीम में नहीं चुना गया. धोनी की जगह टीम में ऋषभ पंत को लिया गया है. लिहाजा धोनी अपने परिवार और दूसरे खेलों को समय दे रहे हैं. धोनी, हालांकि विकेट के पीछे अब भी पहले की तरह ही प्रभावशाली हैं, लेकिन उनके बल्ले को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. 

इस साल वह वनडे में एक भी अर्द्धशतक नहीं लगा पाए. उनका औसत केवल 2004 से बेहतर है. यह पहला साल है, जब उन्होंने केवल तीन मैच खेले हैं. पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने हाल ही में कहा था कि खराब फॉर्म के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप में बड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

Back to top button