क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हुआ सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक ओवर में बने 43 रन: वीडियो

क्रिकेट को अनिश्चित्ताओं का खेल माना जाता हैं, जहां कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। क्रिकेट में आए दिन नए रिकॉर्ड बनते हैं और बिगड़ते हैं। बुधवार को क्रिकेट के इतिहास में एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। न्यूजीलैंड स्थित हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में द फोर्ड ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए 50 ओवर के मैच के एक ओवर में इतने रन बन गए कि यह लिस्ट ए वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। दरअसल, नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स की ओर 102 रन की नाबाद पारी खेलने वाले जो कार्टर और ब्रेट हैंपटन (95 रन पर आउट) की जोड़ी ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के गेंदबाज विलेम लुडिक के ओवर में 43 रन बन दिए। दरअसल, एक चौके, 5 छक्के और 2 नो बॉल की मदद से 6 बॉल की एक ओवर में 43 रन बन गए।

खेल के बाद हैंप्टन ने कहा- ‘यह आखिर में सही था। मेरा मानना था कि बॉल देखो और फिर हिट करने वाली परिस्थिति थी। उन्होंने कहा कि हमें कुछ नो बॉल्स मिल गए जिसने हमारी मदद की। कार्टर और हैंप्टन की जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 178 रन जोड़ने में मदद की।’ उन्होंने टीम के रन 313 रन तक पहुंचाए। नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स ने यह मैच 25 रन से जीत लिया।

हरमनप्रीत कौर के खेलने में छुपा है टीम इंडिया की जीत का राज…

Back to top button