क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर ही सो रहा था परिवार; हर तरफ मचा हड़कंप

क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर बुधवार सुबह करीब 4:40 बजे गोलीबारी की घटना सामने आई है। अरविंदर खोसा ने खुद पुष्टि की कि उनके न्यूटन इलाके में स्थित घर पर गोली चली। ये मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है।
घर पर फायरिंग के दौरान कम से कम 5 गोलियों के निशान देखने को मिले है, जिसमें घर के दरवाजे और खिड़कियों को चीरते हुए गोली निकल गई है। इस डरावने हमला के समय अरविंदर खोसा का पूरा परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। सुबह-सवेरे अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। राहत की बात ये रही कि इस गोलीबारी में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है।
Cricket Canada के चीफ के घर फायरिंग
दरअसल, इस घटना पर पुलिस का कहना है कि गोलीबारी के समय अरविंदर खोसा के घर में लोग मौजूद थे। जब पुलिस सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि किसी को चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि सरे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन गोलाबारी को वसूली से जुड़ा मामला माना जा रहा है।
ये हमला क्रिकेट कनाडा में हुए एक बड़े मामले की जांच के ठीक कुछ हफ्तों बाद हुआ है, जिसमें भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे थे। इस जांच में क्रिकेट ब्रिटिश कोलंबिया के अध्यक्ष पद पर बने अरविंदर खोसा का नाम भी उछाला गया था।
इस जांच में ये भी सामने आया कि खोसा, जो क्रिकेट बी.सी के अध्यक्ष बने हैं, स्थानीय खिलाड़ियों से जुड़े थे, जिन्होंने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और 2025 में कनाडाई राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी को धमकी देने का आरोप लगाया था। हालांकि, खोसा इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।





