क्या PCB ने रिश्वत देकर बुलाई है श्रीलंकाई टीम, सीईओ वसीम खान ने स्पष्ट क्या है…

आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद भी श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान के दौरे पर चली गई है, जहां उसे 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। मंगलवार को श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम पाकिस्तान रवाना हुई। इस बीच खबर सामने आई कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रिश्वत देकर श्रीलंकाई टीम को अपने यहां बुलाया है।

इस खबर का खंडन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने किया है। वसीम खान ने कहा है कि पीसीबी एक रुपया भी श्रीलंकाई टीम को इस लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए नहीं दे रही। पाकिस्तानी मीडिया ने वसीम खान के इस बयान को प्रमुखता दी है।

बता दें कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में पाकिस्तान दौरे पर जाने के लिए टीम सहमत हो गई। इस कारण से कहा जा रहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान की छवि सुधारने के लिए श्रीलंकाई क्रिकेटरों को मोटी रकम दी है।

वसीम खान ने कहा है, “हम श्रीलंकाई खिलाड़ियों को एक पैसा तक नहीं दे रहे। उन्हें पाकिस्तान दौरे पर आने के लिए कुछ नहीं दिया जा रहा।” पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने स्पष्ट क्या है कि श्रीलंकाई टीम 13 दिन के दौरे पर आई है, जिसके लिए उन्हें कोई पैसा ना पहले दिया गया है और ना ही किसी राष्ट्रीय टीम को भविष्य में दिया जाएगा।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को UAE में मैच कराने के लिए काफी नुकसान उठाना पड़ता था। इसलिए पाकिस्तान ने अपने घर पर सीरीज कराने का फैसला लिया और कहा है सुरक्षा के मद्देनज़र पाकिस्तान में किसी को कोई खतरा नहीं है। पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था दिन प्रतिदिन सुधर रही है। पाकिस्तान अब सुरक्षित है।

Back to top button