कोहली ने नजदीकी हार पर बोलते हुए, बताई लगातार चौथी हार की वजह…

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलते हुए रॉयल चैलेंचर्स बैंगलोर (RCB) को इस आइपीएल (IPL) में लगातार चौथी हार मिली। इस हार से निराश कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हम इस मैच को काफी करीब तक लेकर गए। वहीं, विराट ने अगले मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत भी दिए। कोहली ने कहा कि बैंगलोर ने मुश्किल विकेट पर मात्र चार विकेट खोकर 158 रन बनाए, लेकिन राजस्थान ने एक बॉल पहले मैच को समाप्त कर दिया। कोहली ने नजदीकी हार पर बोलते हुए कहा, ‘आज हमने काफी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हमने 15 से 20 रन कम बनाए। हमने सोचा था कि 160 रन का लक्ष्य टक्कर देने के लिए काफी होगा, लेकिन ओस गिरने की वजह से अगर हम स्कोर बार्ड पर 15 रन और लगाते तो राजस्थान को टक्कर दी जा सकती थी।’
खराब फील्डिंग, करेंगे सुधार
राजस्थान के खिलाफ बैंगलोर के फील्डर्स ने कई कैच छोड़े, जिस पर कोहली ने कहा कि इस तरह गलतियां उन्हें मैच नहीं जिता सकती। बैंगलोर ने अंजिक्य रहाणे और स्मिथ के कैच छोड़े और इन्हीं दोनों की बल्लेबाजी के चलते राजस्थान ने जीत दर्ज की। इन दोनों के कैच पर बात करते हुए कोहली ने कहा, ‘दूसरी पारी में चौके मारना आसान नहीं था, लेकिन हमने कई गलतियां कीं। इन्हीं गलतियों की वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। आइपीएल जैसे टूर्नामेंट में अगर आप सही लय हासिल नहीं कर पाते, तो ऐसी गलतियां होती हैं।’
प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव
कोहली ने आगमी मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत दिए। कोहली ने कहा कि टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई, लेकिन हमें खुद पर भरोसा रखना होगा। हमने आज और मुंबई के खिलाफ अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन हमें सुधार की जरूरत है। टूर्नामेंट ज्यादा लंबा नहीं बचा है। हमें अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के बारे में सोचना पड़ेगा।
अभी तक इस आइपीएल में बैंगलोर का खाता नहीं खुला है। फिलहाल, बैंगलोर अंक तालिका में सबसे नीचे है।





