कोरोना से पूरे देश का हाल बेहाल, 24 घंटों में सामने आए 40 हजार से ज्‍यादा मामले

लखनऊ। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या ने आज एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल बीते 24 घंटों के दौरान देश में अब तक के सबसे ज्‍यादा 40425 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब देश में एक दिन में इतनी बड़ी तादाद में मरीजों की संख्‍या बढ़ी हो।

वहीं संक्रमितों की संख्‍या बढ़ने के साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा भी बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना महामारी से 681 लोगों की मौत हो गई है।
बता दें कि देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11,18,043 पहुंच गई है। इसमें 3,90,459 केस एक्टिव हैं और 7,00,087 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27,497 पहुंच गई है।

Back to top button