कोरोना संक्रमण में खतरनाक स्‍तर पर पहुंचा लखनऊ, 24 घंटे में आ गए इतने मामले

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस अपने चरम पर पहुंच चुका है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्‍यादा मामले राजधानी लखनऊ से ही सामने आ रहे हैं। राजधानी में अब संक्रमण की सि्थति खतरनाक स्‍तर पर पहुंच चुकी है।

आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ में इस समय कोरोना के 1591 एक्टिव मामले हैं। मंगलवार को लखनऊ में कोरोना के 152 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की तो प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्‍या 13760 पहुंच गई है। प्रदेश भर में मंगलवार को 1652 नए मामले सामने आए। उत्तर प्रदेश में अबतक कोरोना से 983 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने का निर्देश दिया है। राज्य में कोविड हेल्पडेस्क के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। कुल 19, 268 से अधिक मामलों में जांच की गयी और कोविड हेल्पडेस्क के माध्यम से 1427 मरीज चिन्हित किये गये जो लक्षणात्मक थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक देशभर में 29429 नए कोरोना वायरस मामले आए हैं जो एक दिन में आए सबसे अधिक केस हैं। इन नए मामलों के साथ अब देश में कुल कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 936181 तक पहुंच गई है।
बता दें कि देश में सिर्फ कोरोना वायरस का संक्रमण ही नहीं बढ़ रहा है बल्कि इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे के दौरान देश में 582 लोगों की जान कोरोना की वजह से गई है और देशभर में अबतक इस वायरस की वजह से कुल 24309 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Back to top button