कोरोना संकट: जाने किन राज्यों में फिर लागू हो सकता है सख्त लॉकडाउन

जुबिली न्यूज डेस्क
देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या में हर रोज रिकॉर्ड इज़ाफा हो रहा है। गुरुवार को करीब 10 हजार नए केस सामने आए। ऐसे में अब भारत में संक्रमितों की संख्या 3 लाख के करीब पहुंच गई है। मरीजों की संख्या में ये बड़ी बढ़त अनलॉक 1 के बाद से देखी जा रही है।
कोरोना वायरस महामरी का संक्रमण वैसे तो देश के कई राज्यों में बढ़ रहा है लेकिन महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में इसकी रफ्तार काफी तेज है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की पड़ताल करने पर पता चला कि बीते 10 दिनों में इन राज्यों में बड़ी संख्या में नए मामले सामने आए हैं।
ऐसे में कुछ राज्यों ने एक बार फिर से कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जबकि कुछ राज्य सरकारें एक बार फिर से सारी छूट खत्म करने पर विचार कर रही है।
ये भी पढ़े : फुटपाथ पर मौत के बाद कूड़ा गाड़ी से गई लाश
पंजाब
पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के डेटा ने आशंका जताई है कि राज्य में कोरोना की पीक अभी बाकी है। कहा गया है कि दो महीने के बाद कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा होगा। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने एक बार फिर से कई तरह की पांबदिया लगा दी है।
सरकार ने वीकेंड और छुट्टियों के दिन लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। यहां तक कि राज्य सरकार दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। मेडिकल स्टाफ और आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी नागरिकों को कोवा (कोरोना वायरस अलर्ट) ऐप से ई-पास डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी।
ये भी पढ़े : OMG: घर मे घुसकर 90 साल की बुजुर्ग महिला से रेप का प्रयास
तमिलनाडु
तमिलनाडु में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्यों न सिर्फ चेन्नई को लॉकडाउन कर दिया जाए। जस्टिस विनीत कोठारी और जस्टिस आर सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए तमिलनाडु सरकार के उठाए कदमों के बावजूद खासकर महानगर और उसके बाहरी इलाकों में संक्रमण के मामलों की संख्या ‘तेजी से बढ़ रही हैं और हालात चिंताजनक हो गए हैं’। सरकार को शुक्रवार तक जवाब देना है। तमिलनाडु में 25 हजार से ज्यादा केस हैं जिसमे से 70 फीसदी मरीज चेन्नई में ही हैं।
केरल
केरल सरकार ने इस महीने भगवान अयप्पा मंदिर यानी सबरीमाला को खोलने का फैसला टाल दिया है। बता दें कि देश में कोरोना का पहला मामला केरल से ही आया था। पिछले महीने यहां संक्रमण की रफ्तार थम गई थी। लेकिन बाद में प्रवासियों के लौटने के बाद केरल में एक बार फिर से नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। अब तक राज्य में कोरोना के कुल 1238 मामले सामने आए हैं। जबकि राज्य में इस खतरनाक वायरस से 18 लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़े : दलितों का घर जलाने का मामला : सीएम योगी ने दिया ये सख्त निर्देश
झारखंड
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1599 हो गयी है। अब तक राज्य में 1599 संक्रमितों में से 1311 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से वापस लौटे हैं।





