कॉफी या लंच के बाद फीकी पड़ जाती है लिपस्टिक? नोट कर लें इसे लॉन्ग लास्टिंग बनाने के सीक्रेट्स

हर महिला चाहती है कि उसकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, चाहे ऑफिस मीटिंग हो, पार्टी हो या फिर बाहर खाना। हालांकि, अक्सर देखा जाता है कि थोड़ा-सा खाने या पीने के बाद लिपस्टिक फीकी पड़ जाती है या पूरी तरह हट जाती है, जिससे बार-बार टच-अप करना पड़ता है।

लेकिन सही तरीके और कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप अपनी लिपस्टिक को लंबे समय तक फ्रेश और परफेक्ट बनाए रख सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार टिप्स, जिनसे आपकी लिपस्टिक खाने के बाद भी नहीं उतरेगी और आपका स्टाइल व लुक भी बरकरार रहेगा।

कैसे बनाएं अपनी लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग?
होंठों को प्रेप करें- लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को साफ और स्मूद बनाना बहुत जरूरी है। हल्के स्क्रब से डेड स्किन हटाएं और फिर लिप बाम लगाकर मॉइस्चराइज करें। इससे लिपस्टिक अच्छी तरह सेट होती है और क्रैक्स में जमा नहीं होती।
प्राइमर या कंसीलर का इस्तेमाल करें- लिपस्टिक लगाने से पहले लिप प्राइमर या थोड़ा-सा कंसीलर लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक का कलर काफी अच्छा आता है और ये लंबे समय तक टिकी रहती है।
लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं- लिप लाइनर से होंठों की शेप बनाकर अंदर भी हल्का भरें। इससे लिपस्टिक फैलती नहीं और स्मज होने का खतरा कम हो जाता है।
लॉन्ग-लास्टिंग या मैट लिपस्टिक चुनें- क्रीमी लिपस्टिक जल्दी ट्रांसफर हो जाती है, जबकि मैट या ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकती है।डेली और खास मौकों के लिए ऐसी लिपस्टिक चुनें।
टिश्यू ट्रिक अपनाएं- पहली परत लगाने के बाद होंठों पर टिश्यू रखें और हल्का पाउडर ब्रश से ऊपर से टैप करें। फिर दूसरी परत लगाएं। इससे लिपस्टिक सेट होकर ज्यादा देर तक रहती है।
खाने का तरीका भी मायने रखता है- बहुत ज्यादा ऑयली खाना लिपस्टिक को जल्दी हटा देता है। ऐसे में स्ट्रॉ से ड्रिंक पीना और नैपकिन का हल्का इस्तेमाल लिपस्टिक को बचाए रखता है।
लिप ग्लॉस का सीमित इस्तेमाल करें- अगर आप चाहती हैं कि लिपस्टिक लंबे समय तक रहे, तो ज्यादा ग्लॉस लगाने से बचें, क्योंकि ग्लॉस से लिपस्टिक जल्दी फिसल जाती है।
मिनी टच-अप किट रखें- बैग में अपनी लिपस्टिक, लिप लाइनर और टिश्यू जरूर रखें, जिससे जरूरत पड़ने पर जल्दी टच-अप किया जा सके।

सही तैयारी, सही प्रॉडक्ट और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी लिपस्टिक को घंटों तक परफेक्ट बनाए रख सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका लुक फ्रेश दिखेगा, बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

Back to top button