कैप्टन विराट को मिला रास्ते का नया हमसफर, video में देखें…

भारतीय टीम के कैप्टन विराट इन दिनों श्रीलंका में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते-फिरते नजर आ रहे हैं। श्रीलंका के साथ पहला वनडे मैच जीतने के बाद विराट काफी खुश है और उनकी यह खुशी दुगनी कर रही हैं उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का। जी हां, बीते दिनों अनुष्का भी इंडियन टीम के साथ श्रीलंका की सैर करती नजर आ रही थी। और इसकी जानकारी वह अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट कर रहे हैं।

कैप्टन विराट को मिला रास्ते का नया हमसफर, video में देखें...

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोहली ने वायरलेस स्पीकर के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।हाल ही में कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके हाथ में है वायरलेस स्पीकर। हाथ में स्पीकर लिए कोहली उसके फीचर बता रहे हैं।


वीडियो में विराट ने स्पीकर को पानी में डालकर भी दिखाया कि उनके यह स्पीकर वॉटर प्रूफ हैं इसलिए अब वह पूल में बोर नहीं होंगे। और उनके लिए पूल सेशन ज्यादा एक्साइटिड हो जाएगा। वहीं उन्होंने स्पीकर को गिराकर भी दिखाया कि वह कितना मजबूत है।

विराट ने अपने वायरलेस वीडियो को सोशल साइट पर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘मुझे फाइनली मेरे न्यू वायरलेस ट्रेवल बडी मिल गए हैं। और इन वायरलेस और वॉटरप्रूफ स्पीकर के साथ मेरा पूल सेशन भी एक्साइटिड होने वाला है।’ विराट अपने इस नए साथी को पाकर काफी खुश हैं।

Recent day out around these gentle giants! ?? Such innocence and playfulness was blissful to see. ??

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

बता दें कि श्रीलंका को करारी हार देने के बाद भारतीय टीम और कैप्टन श्रीलंका की सैर करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह हाथियों के झूंड के साथ दिखाई दे रहे हैं। उसी लोकेशन से एक फोटो कुछ दिन पहले कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का और टीम के प्लेयर अजिन्कया राहणे ने भी लगाई थी।

Back to top button