कुछ इस तरह बनाए चटपटी प्याज की सब्जी

वैसे तो हम प्याज सलाड के रूप में खाते है और साथ ही सब्जी में थोड़ा सा स्वाद के लिए डाल दिया करते है. लेकिन क्या आप जानते है हम प्याज की सब्जी भी बना सकते है. यह सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी भी लगती है. और झटफट तैयार भी हो जाती है.

कुछ इस तरह बनाए चटपटी प्याज की सब्जीसामग्री:

200 ग्राम मध्यम नाप के आलू,
300  ग्राम प्याज,
1 छोटा चम्मच मोटी सौंफ,
1 /2 छोटा चम्मच जीरा,
1 /2 छोटा चम्मच राई,
1 /2 छोटा चम्मच अजवाइन,
2  या 3 साबुत लाल मिर्च,
1  टेबल स्पून नींबू का रस या 1 /2  छोटा चम्मच अमचूर पावडर,
4  या 5  टेबल स्पून सरसों का (या रिफाइंड) तेल (नॉन-स्टिक बर्तन हो तो तीन ही चम्मच),
नमक स्वादानुसार.

विधि:

प्याज को लंबे-लंबे पतले टुकड़ों में काट लें.  आलू को छील कर वैसे ही पतले लंबे टुकड़ों में काट लें और अलग रखें.  फ्राइंग पैन में तेल डाल कर गरम करें.  गरम हो जाने पर सौंफ, जीरा, राई, अजवाइन और लाल मिर्च उसमें डाल कर चटकाएं.  

फिर पहले प्याज डालें और धीमी आंच पर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं.  अब आलू व नमक डाल कर धीमी ही आंच पर पकाएं.  आलू गल जाने के बाद नीबूं का रस (या अमचूर पावडर) डाल कर चला कर मिला दें और चूल्हा बंद कर दें.

यह सब्जी मोटी रोटियों के साथ गरम-गरम खाने में आनंद आता है.

Back to top button