किसान ने दिल्ली के आंबेडकर भवन की 3 मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

किसान आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे एक किसान ने शनिवार सुबह आंबेडकर भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। किसान की पहचान करन सांता (45) निवासी जिला कोल्हापुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।किसान ने दिल्ली के आंबेडकर भवन की 3 मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किसान ने आत्महत्या क्यों की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महाराष्ट्र के किसान करण संता(45) के रूप में हुई है। मालूम हो कि आंबेडकर भवन में 300 किसान रुके हुए थे। शनिवार सुबह करीब 3 बजे करण संता तीसरी मंजिल से अचानक कूद गया।

हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी साफ कहने से इंकार कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Back to top button