कितने रुपये का है आईपीएल 2026 फाइनल का टिकट? क्या अभी भी खरीद सकते हैं?

आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई, यानी रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT Final) के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। ये मुकाबला रात साढ़े 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे हो जाएगा। 

IPL Final मैच देखने पहुंचने वाले दर्शकों के लिए स्टेडियम का गेट 4:30 PM से ही खोल दिया जाएगा। फाइनल मैच है, तो अहमदाबाद के इस स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शक देखने को मिलने तय हैं। मैच की टिकट की बिक्री भी पहले ही शुरू हो चुकी है और अभी भी फैंस आईपीएल 2026 फाइनल के टिकट District by Zomato ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

RCB vs GT Tickets: कहां से खरीदें IPL 2026 Final की टिकट?

रविवार, 31 मई को होने वाले RCB बनाम GT IPL 2026 Final मैच की टिकट को बुक करें के लिए सबसे पहले District by Zomato ऐप या वेबसाइट खोलें और “IPL 2026 Final” सर्च करें। 

RCB vs GT IPL 2026 Final Tickets कैसे खरीदें?

अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच को चुनें और अपनी पसंद की सीट सेलेक्ट करें।
अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें, पेमेंट करें और बुकिंग कंफर्मेशन डाउनलोड करें। मैच के दिन से पहले, अहमदाबाद में तय काउंटर से अपने फिजिकल टिकट ले लें।
हर ट्रांजैक्शन में ज्यादा से ज्यादा चार टिकट खरीदे जा सकते हैं। अगर ज्यादा टिकट चाहिए, तो bulkbooking@district.in पर संपर्क करके बल्क बुकिंग के लिए रिक्वेस्ट की जा सकती है।
वेन्यू में सभी उम्र के लोगों को एंट्री की इजाजत है। हालांकि, दो साल या उससे ज्यादा उम्र के किसी भी व्यक्ति के लिए IPL टिकट जरूरी है।
फैंस को ये सलाह दी जाती है कि स्टेडियम पहुंचने से पहले वे अपने टिकट तैयार रखें। स्टेडियम का गेट 4 बजे के आस-पास खुलता है, जो मैच शुरू होने से साढ़े तीन घंटे पहले है।
अभी भी आईपीएल 2026 फाइनल मैच की टिकट फैंस खरीद सकते हैं, जबकि District By Zomato पर फाइनल मैच की सैल जल्दी शुरू होने का ऑप्शन अभी दिखाई दे रहा है।

IPL 2026 Final Tickets की कीमतें?
आईपीएल 2026 फाइनल की टिकट की कीमतें 5 हजार से 2,20,000 तक है। टिकट की कीमतें बैठने की जगह, मैदान से दूरी और हॉस्पिटैलिटी एक्सेस के आधार पर काफी अलग-अलग होती हैं। आयोजकों ने इस बड़े स्टेडियम को कई प्राइसिंग स्लैब में बांटा है, ताकि कम बजट वाले फैंन्स और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी वाले दर्शक, दोनों का ध्यान रखा जा सकें।

IPL 2026 Final Live Streaming: कैसे देखें RCB vs GT का लाइव मैच?
आईपीएल 2026 का फाइनल मैच आरसीबी बनाम जीटी के बीच होना है। ये मुकाबला Star Sports Network पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा और JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक फाइनल मैच का कवरेज कई क्षेत्रीय भाषाओं में देख सकते हैं, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली शामिल हैं।

Back to top button