कितने प्रतिशत वाहन की हुई ब्रिकी, TVS मोटर की सेल्स रिपोर्ट आई सामने…

TVS मोटर की लेटेस्ट सेल्स रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कंपनी की बिक्री में अगस्त 2019 में 4 फीसद की बढ़त के साथ 290,455 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 279,465 यूनिट्स का रहा था. अगस्त 2018 में कंपनी ने 343,217 यूनिट्स की बिक्री की है.

कुल टू-व्हीलर की बिक्री अगस्त 2019 में 275,851 यूनिट्स की रही है, जबकि अगस्त 2018 में यह आंकड़ा 330,076 यूनिट्स का रहा है. घरेलू टू-व्हीलर की बिक्री अगस्त महीने में 219,528 यूनिट्स की रही है, जबकि अगस्त 2018 में यह आंकड़ा 275,688 यूनिट्स का रहा था.
अगर बता करें कुल मोटरसाइकिल की बिक्री की तो कंपनी ने अगस्त 2019 में 109,393 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2018 में यह आंकड़ा 131,743 यूनिट्स का रहा है. कुल स्कूटर की बिक्री की बात करें तो अगस्त 2019 में 109,272 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि अगस्त 2018 में यह आंकड़ा 126,676 यूनिट्स का रहा था.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कंपनी ने 6 फीसद की बढ़त के साथ अगस्त महीने में 69,702 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2018 में यह आंकड़ा 66,028 यूनिट्स का रहा था.थ्री-व्हीलर की बिक्री की बात करें तो कपनी ने 11% की बढ़ोतरी के साथ पिछले महीने 14,604 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2018 में यह आंकड़ा 13,141 यूनिट्स पर था.





