कारपोरेट सेक्टर की पहली ट्रेन तेजस एक्सप्रेस ट्रायल के लिए लखनऊ जंक्शन से हुई रवाना

देश की कारपोरेट सेक्टर की पहली ट्रेन तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह शहर के कई हिस्सों से होते हुए गोरखपुर तक ट्रायल के दौर पर निकली। ट्रायल के लिए ठीक सुबह करीब 6:50 बजे पर लखनऊ जंक्शन से तेजस रवाना हुई। हवा को चीरते हुए डालीगंज तक पहुंची फिर उसके बाद गोमती नगर स्‍टेशन पहुंची। इस दौरान तेजस में सवार स्‍टाफ के सदस्‍यों ने वीडियों और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में साझा किया। उनके चेहरे पर तेजस में बैठने की अलग सी खुशी दिखाई दी।

वहीं, तेजस में लगी पॉवर कार, ट्रेन में आग या हीट पर नजर रखने वाला सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम, गेट खोलने-बंद करने वाले बटन, ऑटोमेटिक स्मोक सिस्टम सभी सही तरह से काम करते दिखे।

दीपावली पर मिलेगी राहत

तेजस एक्सप्रेस के संचालन से दीपावली पर लंबी वेटिंग के यात्रियों को राहत मिलेगी। आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव का कहना है कि पूर्वोत्तर रेलवे से ट्रेन ऑपरेशन ऑर्डर शुक्रवार तक जारी होगा। जिसके बाद कोशिश होगी कि वेबसाइट पर इसकी बुकिंग शनिवार से शुरू हो सके। इससे दीपावली पर लंबी वेटिंग वाले यात्री भी अपनी बुकिंग करा सकेंगे।

ट्रेन की खूबियां

  • हर सीट के ऊपर होगा अटेंडेंट को बुलाने के लिए पीला बटन
  •  पढ़ाई के लिए रीडिंग बटन की सुविधा
  •  बटन दबाते ही खुलेंगे और बंद होंगे खिड़की के पर्दे
  •  बोगी के दोनों छोर पर होंगे सेंसर युक्त स्लाइडिंग दरवाजे
  •  करीब जाते ही खुद खुल जाएंगी सेंसर वाली डस्टबिन
  •  सिगरेट पीने पर स्वयं ही रुक जाएगी ट्रेन
  •  संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे हर बोगी में लगे छह सीसी कैमरे
  •  चेन की जगह इमरजेंसी में ट्रेन रोकने के लिए लगे हैं हैंडल
  •  विजुअल और एनाउंस से यात्रियों को भी मिलेगी तुरंत सूचना
  •  हर बोगी में लगे हैं एंटी ब्रेकिंग सिस्टम, जो पहिए को जाम नहीं होने देंगे।
  •  ओएचई से बिजली लेकर उसे बोगियों के लिए कनवर्ट करने की तकनीक।
  •  शौचालय में कितना पानी है यह बताएगा इंडीकेटर।
  •  गार्ड के पास होगा गेट खोलने और बंद करने वाला बटन।
  •  हर बोगी में सूप व कॉफी बनाने के लिए मिनी किचन।
  •  बोगी में होंगे दो सेंट्रल टेबल, पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले भी।
Back to top button